पंजाब-मेघालय उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, मनप्रीत बादल लड़ेंगे गिद्दड़बाहा से चुनाव

झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के साथ-साथ अन्य 13 राज्यों की 48 सीटों पर उपचुनाव अगले महीने होने हैं। चुनाव आयोग ने मतदान के लिए 13 और 20 नवंबर की तारीख तय की है। जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।

इसी बीच भाजपा ने मेघालय के गैंबेग्रे विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव और पंजाब के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। मनप्रीत बादल पंजाब के गिद्दड़बाहा से चुनाव लड़ेंगे।
यह भी देखें: 'हम दो दलों की बात है', यूपी उपचुनाव से पहले टूटेगा जायेगा सपा- कांग्रेस एलायंस?

Bypoll BJP Candidate list

मेघालय के गैंबेग्रे के लिए भाजपा ने बर्नार्ड मारक को उम्मीदवार बनाया है। पंजाब के तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी बीजेपी ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। डेरा बाबा नानक से रविकिरण कहलों, बरनाला से केवल सिंह ढिल्लों और गिद्दड़बाहा से मनप्रीत बादल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

Punjab-Meghalaya By-poll BJP candidate

47 सीटों पर 13 को होंगे उपचुनाव

47 विधानसभा सीटों और वायनाड लोकसभा सीट के लिए मतदान 13 नवंबर को होगा, जबकि उत्तराखंड की एक विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट पर चुनाव 20 नवंबर को होंगे। झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे, 13 और 20 नवंबर को, और महाराष्ट्र में भी 20 नवंबर को मतदान होगा। परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

उपचुनाव 15 राज्यों में होंगे, जिनमें असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।
यह भी देखें: MP में अखिलेश के तल्ख तेवर से UP में इंडिया गठबंधन पर संकट के बादल, बुधनी उपचुनाव के सपा प्रत्याशी ने बदला रुख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+