MP में अखिलेश के तल्ख तेवर से UP में इंडिया गठबंधन पर संकट के बादल, बुधनी उपचुनाव के सपा प्रत्याशी ने बदला रुख
Budhni Assembly by-election: उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों का समझौता नहीं होने की आंच इंडिया गठबंधन पर पड़ने का खतरा पैदा हो गया है। मध्य प्रदेश के बुधनी विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव ने इंडिया गठबंधन में दरार की स्थिति पैदा कर दी है।
खास बात यह है कि कांग्रेस और सपा ने अलग-अलग उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। एक ओर कांग्रेस ने पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया है। वहीं सपा ने अर्जुन आर्य को मैदान में उतारा है।

खैर ऐसा पहली बार तो नहीं हो रहा है। इससे पहले भी कई इंडिया गठबंधन बिखरते बिखरते बचा है। इंडिया गठबंधन में टूट का ताजा समीकरण मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा सीटों के उपचुनाव का बना है।
इसमें बुधनी विधानसभा पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह सीट पहले पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कारण सुर्खियों में रही। अब सपा और कांग्रेस के आपसी कलह के कारण फिर चर्चाओं में है।
दरअसल, प्रमुख पार्टियों ने बुधनी विधानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने बुधनी सीट पर होने वाले इस चुनाव में बीजेपी ने दिग्गज नेता रमाकांत भार्गव पर दांव लगाया है।
कांग्रेस ने राजकुमार पटेल को मैदान में उतारा पर शायद इस निर्णय ने इंडिया गठबंधन में दरार लाने का काम किया। बुधनी में बगावत के सुर उठ गए क्योंकि इस सीट पर कई लोगों की दावेदारी थी। कांग्रेस के इस दावेदार से दूसरे दावेदार नाराज हो गए।
कांग्रेस के प्रत्याशी चुने जाने के बाद गुस्साए अर्जुन आर्य ने बिना देरी किए कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली है। मोहब्बत और सीट में सीट की जीत हो गई।
वहीं समाजवादी पार्टी ने भी मौके पर चौका मारकर अर्जुन आर्य को ही मैदान में उतार दिया। यह कहीं न कहीं राहुल गांधी और अखिलेश यादव के आपसी रिश्तों में कड़वाहट को भी प्रदर्शित कर रही है।
झटपट हुए इस घटनाक्रम ने एक चीज तो साफ कर दी है कि इंडिया अलायंस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अंदर ही अंदर उठी इस तकरार ने बुधनी उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले का समीकरण बना दिया है।
कांग्रेस ने रविवार को अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए बुधनी सीट से राजकुमार पटेल और विजयपुर से आदिवासी नेता मुकेश मल्होत्रा को चुनावी मैदान में उतारा है।
दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने सोमवार अपने उम्मीदवार अर्जुन आर्य के नाम की घोषणा कर दिया। इसे लेकर उन्होंने बकायदा अपने सोशल मीडिया हेंडल पर पोस्ट भी जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications