पंजाबः नशा तस्करों को मिलेगी सजा-ए-मौत! कैबिनेट में पास हुआ प्रस्ताव

नई दिल्लीः पंजाब में अब नशा तस्करों की खैर नहीं। सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में नशा तस्करों को फांसी की सजा का प्रस्ताव पास किया है। नशा तस्करों को फांसी की सजा के प्रस्ताव को केंद्र की मंजूरी मिलते ही लागू कर दिया जाएगा। इस मामले में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि नशा तस्करों ने प्रदेश के युवाओं का भविष्य खोखला कर दिया है, इसलिए उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Punjab govt recommends death penalty for drug smugglers, peddlers

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सजा ऐसी मिलनी चाहिए कि एक उदाहरण बन जाए, ताकि लोग नशे की तस्करी करने से पहले सोचे। इस मामले में पंजाब के कैबिनेट मंत्री राजिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि हमारी सरकार में ड्रग्स तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

पंजाब सरकार ने ये फैसला पिछले दिनों नशे के कारण हो रही युवाओं की मौतों को देखते हुए लिया है। नशे के कारण पंजाब का क्राइम का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। क्राइम की मुख्य वजह नशा ही माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- नशे में धुत बीजेपी विधायक का बेटा दोस्‍तों के साथ गिरफ्तार

पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने सूबे में नशा समाप्त करने की मुहिम छेडऩे के निर्देश जारी किए हैं। हाल ही पंजाब के बारे में आए एक सर्वे की रिपोर्ट में कहा गया कि औसतन 1,400 रुपए का एक नशा कर लेते हैं। वहीं लोअर क्लास में नशा करने के आदी लोग औसतन 340 रुपए रोजाना का नशा करते हैं।

यह भी पढ़ें- '28 लोगों की मौत' के जिम्मेदार शख्स के पिता की सिर कूच कर हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+