नशे में धुत बीजेपी विधायक का बेटा दोस्‍तों के साथ गिरफ्तार

पटना। सीवान के बीजेपी विधायक व्‍यासदेव प्रसाद के बेटे को उसके चार दोस्‍तों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी नशे में धुत थे, पुलिस का कहना है कि इनके पास से दो बोतल शराब भी बरामद की गई है। एसपी नवीन चंद्र झा ने विधायक व्‍यासदेव प्रसाद के बेटे विकास कुमार की गिरफ्तारी के बारे में बताया कि वह मैरवा में दोस्‍तों के साथ शराब पीकर गाड़ी चला रहा था।

 BJP MLAs son, four others arrested under Bihars prohibition law

पुलिस के मुताबिक, विधायक के बेटे विकास के साथ जिन अन्‍य चार लड़कों को गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम हैं- सोनू कुमार, बीरबल कुमार, रवि कुमार शास्‍त्री और संदीप कुमार जायसवाल। ये पांचों एक फोर्ड कार में सवार थे, कार से शराब की दो बोतल भी बरामद हुईं हैं।

जानकारी के मुताबिक, विधायक का बेटा विकास दोस्‍तों के साथ उत्‍तर प्रदेश में किसी शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। बिहार की सीमा में प्रवेश करने के बाद मैरवा पुलिस ने कार की जांच की और शराब मिलने पर उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया।बेटे विकास की गिरफ्तारी पर विधायक व्‍यासदेव प्रसाद ने सफाई दी है कि उनके बेटे ने शराब नहीं पी थी, हां वह दोस्‍तों के साथ कार में बैठा जरूर था। उन्‍होंने कहा कि अगर उनका बेटा दोषी है तो कानून अपना करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+