'28 लोगों की मौत' के जिम्मेदार शख्स के पिता की सिर कूच कर हत्या

वाराणसी। वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के संदहा गांव में बीती रात एक 70 साल के शख्स की सिर कूचकर हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह गांव के रहने वाले विनोद ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुँचे। परिवार के लोगों के पहुंचने पर मृतक शख्स की पहचान बचनू जायसवाल के रूप में हुई जो सोयेपुर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी महेश जायसवाल का पिता है। वहीं पुलिस इस हत्याकांड को जमीनी विवाद या पुरानी रंजिश मान जांच में जुट गई है।

varanasi man murdered very brutally

घर के बाहर मिली लाश
दरसअल 2010 में जहरीली शराब के मुख्य आरोपी महेश के पिता चौबेपुर थाना क्षेत्र के संदहा गांव में रहते थे जबकि बाकी परिवार के लोग महेश जायसवाल, छोटा बेटा मनोज जायसवाल और बचनू की पत्नी हीरावती पहड़िया इलाके में बने मकान में रहते थे। सुबह जब विनोद बचनू के गांव वाले मकान के बाहर से गुजरा तो देखा कि बचनू औंधे मुंह गिरे हुए थे जिसके बाद विनोद ने शोर मचा कर ग्रामीणों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। वहीं पिता की हत्या के बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए है।

पुलिस जमीन विवाद के रंजिश को मां जुटी जांच में
वहीं हत्या की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने बताया कि मृतक बचनू की हत्या ईट, रॉड को सिर पर मारमार कर की गई है। बता दे कि 17 फरवरी 2010 को कैन्ट थाना क्षेत्र के सोयेपुर गांव के जहरीली शराब पीने से 28 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोगों को अपनी आँखों की रौशनी गवानी पड़ी थी। इस घटना की वजह जमीन विवाद थी । जबकि आज भी महेश उस जमीन पर अपना अधिकार बताता है। कुछ दिनों पहले उक्त जमीन पर रहने वालों की झोपड़ियों में आग लग गयी थी जिसका आरोप भी महेश पर ही है। जिसे देश पुलिस इसी विवाद को मान जांच में जुटी है। इस मामले में सोयेपुर के रहने वाले रामजतन राजभर, संदहा गांव के रामपूजन जायसवाल सहित 5 अज्ञात लोगों पर परिजनों की तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+