Kangana Ranaut के ट्वीट पर भड़का मशहूर पंजाबी सिंगर, दिल्ली पुलिस से पूछा- जेल में नहीं डाल सकते?
Farmers Protest: नए कृषि कानूनों (agricultural laws) के खिलाफ जारी किसान आंदोलन (kisan andolan) अब अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। विदेश के नेता और सेलिब्रिटी भी अब किसान आंदोलन के सपोर्ट में लगातार ट्वीट कर रहे हैं, 2 फरवरी को किए अमेरिकी पॉपस्टार रिहाना (Popstar Rihanna) के एक ट्वीट ने भारत में हड़कंप मचा दिया। एक पक्ष जहां रिहाना की सराहना कर रहा है, तो वहीं देश का दूसरा पक्ष इसे भारत का आंतरिक मामला बताते हुए उन्हें इस मामले से दूर रहने के लिए कहा है। बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने तो रिहाना को 'बेवकूफ' तक बता दिया।

कंगना के ट्वीट पर फूटा सोशल मीडिया का गुस्सा
अभिनेत्री कंगना रनौत शुरू से ही किसान आंदोलन को लेकर किए गए अपने ट्वीट्स से सुर्खियों में हैं। वह सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए अब मशहूर हो गई हैं, हाल ही में एक्ट्रेस को उस समय विवादों का सामना करना पड़ा जब उन्होंने रिहाना के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी। लोग शायद रिहाना को 'बेवकूफ' कहने भर से नाराज नहीं होते, लेकिन उन्होंने अपने ट्वीट में किसानों को आतंकवादी बताकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया।

पंजाबी सिंगर ने दिल्ली पुलिस से किया सवाल?
अब कंगना रनौत के उस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर लोग उनके खिलाफ कड़े एक्शन की मांग कर रहे हैं। पंजाब के मशहूर सिंगर जसबीर जस्सी (Punjabi Singer Jasbir jassi) ने कंगना के ट्वीट को शेयर करते हुए दिल्ली पुलिस से पूछा कि क्या ऐसे बयान देने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए? जस्सी (Jasbir jassi) ने लिखा, 'मैं दिल्ली पुलिस और देश की बाकी के जो भी क़ानूनी पक्षदर हैं उनसे एक बहुत ही जरूरी जवाब जानना चाहता हूँ की अगर कोई वियक्ति या कम्यूनिटी आतंकवादी ना हो और कोई दूसरा उसे आतंकवादी या टेररिस्ट कहता है तो क्या उसपे कोई केस नहीं किया जा सकता? क्या उससे जेल में नहीं डाला जा सकता?'

कंगना ने अपने ट्वीट में क्या कहा था?
पॉपस्टार रिहाना के ट्वीट पर कंगना ने लिखा, 'इसके बारे में कोई भी बात इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि ये किसान नहीं हैं बल्कि आतंकवादी हैं जो भारत को बांटना चाह रहे हैं ताकि चीन जैसे देश हमारे राष्ट्र पर कब्जा जमा ले और यूएसए जैसी चाइनीज कॉलोनी बना दें। तुम शांत बैठो बेवकूफ, हम लोग तुम्हारे जैसे बेवकूफ नहीं हैं जो अपने देश को बेच दें।'
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर कंगना का विवादित ट्वीट, क्रिकेटर्स को बताया 'धोबी के कुत्ते'












Click it and Unblock the Notifications