प्रेम प्रसंग से नाराज परिवार वालों ने की किशोरी की हत्या, लॉकडाउन में चुपके से किया अंतिम संस्कार
नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच पंजाब से एक हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है, यहां एक पंजाब पुलिसकर्मी के परिवार ने ही प्रेम प्रसंग को लेकर 19 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं परिवार वालों ने लॉकडाउन के दौरान चुपके से शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। पुलिस ने इस मामले में परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिसमें से एक किशोरी का चचेरा भाई (जो पंजाब पुलिस कर्मचारी हैं और मुख्यमंत्री सुरक्षा विंग में तैनात है) को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पंजाब पुलिस ने पांच लोगों को किया अरेस्ट
पंजाब पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना होशियारपुर के गडशंकर क्षेत्र के सौली गांव में घटी है। मामला प्रेस प्रसंग से जुड़ा है, मृतक महिला की उम्र 19 वर्ष थी, जिसकी हत्या उसके परिवार वालों ने ही गला घोंटकर की थी। अपना जुर्म छिपाने के लिए उन्होंने चुपके से अपनी बेटी का अंतिम संस्कार भी कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें मृतक की मां बलविंदर, चाचा सदेव और पंजाब पुलिस का कर्मचारी चचेरे भाई गुरदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

पीड़िता की मां ने दर्ज कराई झूठी FIR
पुलिस के मुताबिक पीड़िता की मां बलविंदर ने 22 अप्रैल को एक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और शिकायत में कहा कि उनकी बेटी जसप्रीत कौर बिना बताए घर से चली गई है। उसने यह भी कहा था कि उसे शक है कि भजलान गांव का रहने वाला अमनप्रीत सिंह उर्फ अमन का हाथ उसकी बेटी को लापता करने में है। शिकायत के एक दिन बाद, बलविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी गढ़शंकर रेलवे स्टेशन के पास मिली है और उसे घर लाया गया है।

पंजाब पुलिसकर्मी भी हत्या में शामिल
पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक, अमनप्रीत के साथ रिश्ते में थी और वह उसके घर पर चल गई थी। लड़की के परिवार वालों ने उसका पता लगाया और स्थानीय पंचायत के हस्तक्षेप के बाद लड़की को घर लौटने पर मजबूर किया गया। अपराध में शामिल एक अन्य चचेरे भाई शिवराज उर्फ मनी का भी नाम सामने आया है, जो अपने साथी लल्ला के साथ घटना के बाद से फरार है। मृतक की मां, चाचा और चचेरे भाई ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
यह भी पढ़ें: COVID-19: चेन्नई में अवैध रूप से सैलून चला रहा नाई निकला कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications