COVID-19: चेन्नई में अवैध रूप से सैलून चला रहा नाई निकला कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है, रोजाना नए मामलों में वृद्धि हो रही है लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन पर ना तो किसी नियम का और ना ही किसी सख्ती का कोई असर दिख रहा है, ताजा मामला चेन्नई के कोयम्बेडु इलाके का है,जहां लॉकडाउन के दौरान अवैध रूप सैलून चलाने वाला नाई (32) कोरोना वायरस में संक्रमित पाया गया है, जिसके बाद उस इलाके में हड़कंप मच गया है, उसके पॉजिटिव पाए जाने के बाद ईरोड के एक लॉरी चालक के भी सैंपल को टेस्ट के लिए भेजा गया है, जो कि नियमित रूप से उसके पास बाल कटाने और हजामत बनवाने आता था।

चेन्नई: अवैध रूप से सैलून चला रहा नाई निकला कोरोना संक्रमित

नाई के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इलाके के कई लोग कोरोना टेस्ट के लिए आगे आए हैं, तो वहीं नाई के परिवार को आइसोलेशन में रखा गया है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुखार जैसे लक्षण दिखने के बाद नाई खुद टेस्ट कराने गया था, जहां वो कोरोना पॉजिटिव निकला, फिलहाल वो कीलपॉक मेडिकल कॉलेज में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है, नाई की दुकान को सील कर दिया गया है, फिलहाल अभी तक नाई के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।

देश में बीते 24 घंटों में 62 मौतें

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार सुबह बताया कि देश में बीते 24 घंटों में 62 मौतें और 1543 नए मामले सामने आए हैं। भारत में मौत के मामलों में सबसे तेज वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय के मुताबिक अब भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 29435 हो गई है, जिसमें 21632 सक्रिय मामले हैं। इसमें 6868 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक कोरोना से 934 मौतें हो चुकी हैं।

महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और मध्य प्रदेश सबसे ज्याादा ग्रसित

देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और मध्य प्रदेश से सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 522 नए केस आने के बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 8,590 हो गई है। राज्य में मौत का कुल आंकड़ा 369 है, जबकि 94 मरीजों की सोमवार को छुट्टी होने के बाद डिस्चार्ज होने वालों की संख्या बढ़कर 1,282 हो गई है। वहीं, राज्य में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 6,939 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+