पंजाब चुनाव: सीएम चन्‍नी ने किया वादा- सत्‍ता में आने के बाद पंजाब के 1 लाख युवाओं को नौकरियां देंगे

पंजाब चुनाव: सीएम चन्‍नी ने मुफ्त शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और 1 लाख युवाओं को रोजगार देने का किया वादा

नई दिल्‍ली, 14 फरवरी। पंजाब विधान सभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मुफ्त शिक्षा और बेहरत स्वास्थ्य सुविधाओं का वादा किया है। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा प्रदेश में सत्‍ता में आने के बाद पंजाब के 1 लाख युवाओं को नौकरियां देंगे। ।

cm

युवाओं को नौकरियों का आश्वासन देते हुए हुए चन्‍नी ने कहा हर युवा के पास नौकरी होनी चाहिए। हम सरकारी और निजी नौकरी धारकों और विदेश में अध्ययन या काम करने की इच्छा रखने वालों के लिए ऋण देंगे और एक गारंटी योजना शुरू करेंगे। ऐसे उम्मीदवारों की विदेश यात्रा की सुविधा के लिए योजनाएं भी शुरू की जाएंगी। उन्‍होंने कहा मुझे केवल तीन महीने मिले, लेकिन अगर मुझे पांच साल मिलते हैं, तो मैं एक लाख नौकरियों को मंजूरी दूंगा।

चन्‍नी ने छह महीने में गरीबों के लिए आवास का भी वादा किया। इसके साथ उन्‍होंने कहा आटा-दाल से ही पेट भरेगा लेकिन पंजाब के विकास के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। लेकिन निजी संस्थानों में पढ़ना बहुत महंगा है। इसलिए हम शिक्षित हैं क्योंकि हमारे माता-पिता ने बहुत मेहनत की है। इसलिए हमने यह सुनिश्चित करने का फैसला किया है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा मुफ्त होगी।

चन्‍नी ने कहा पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजनाएं, जिन्हें अकाली सरकार के दौरान खत्म कर दिया गया था, उस योजना को फिर से शुरू किया जाएगा। सामान्य वर्ग के गरीब छात्रों और किसान परिवार से आने वालों को भी छात्रवृत्ति मिलेगी। फीस को लेकर कम नियम होंगे। चन्‍नी ये भी कहा कि हम शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास में लाभ प्रदान करेंm_medगे। हम छोटे कारोबारियों को टैक्स में छूट मिले इसका प्रयास करेंगे।

प्रदेश की स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं पर बात करते हुए चन्‍नी ने कहा लोगों के पास ऑपरेशन के लिए पैसे नहीं हैं। हमारे पास विदेशों में दी जाने वाली सुविधाओं की तर्ज पर कुछ होगा। छह महीने में मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि हर गरीब के सिर पर एक पक्की छत हो। यह मेरी प्रतिबद्धता है। कच्‍ची छत को पक्‍की छत में बदल दिया जाएगा।

आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए चन्‍नी ने कहा आप हर दिन झूठ बोलती है। मैं उनके झूठ पर हैरान हूं। वे किस बदलाव की बात कर रहे हैं। आप में हर तीसरा व्यक्ति किसी न किसी अपराध में शामिल है। वहीं अकालियों के पास सबसे ज्यादा आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोग हैं, जिसके बाद आप का नंबर वन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+