कनौरी बॉर्डर पर आंदोलित किसानों से मिलने पहुंचे पंजाब के DGP, केंद्र के आला अधिकारी

खनौरी बार्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिलने के लिए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव पहुंचे। उनके साथ पुलिस के अन्य सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे। अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन कर रहे किसानों का अनशन समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। शनिवार को डीसी व एसएसपी पटियाला ने जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की थी।

किसानों से मुलाकात के बाद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि किसानों की मांग का मुद्दा सुलझे और सरकार के साथ बातचीत का रास्ता खुला रहे। इसके लिए हम जगजीत सिंह धालेवाल और अन्य किसान नेताओं से अपील की है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही दोनों पक्षों के बीत समझौता हो और यह मामला सुलझे।

farmer protest

डीजीपी ने कहा कि हमने सभी को मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराई है। हम इन लोगों के साथ मिलकर मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। जगजीत सिंह डल्लेवाल ने हमसे अपील की है कि हम उनकी मांग को आगे रखें। हमने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि हमने किसान नेता जगजीत धालेवाल के स्वास्थ्य का हालचाल लिया। हमने उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का संदेश दिया। पंजाब के मुख्यमंत्री उनको लेकर चिंतित हैं। हमने धालेवाल और अन्य किसान नेताओं से अपील की है कि सभी को जल्द से जल्द मेडिकल मदद मुहैया कराई जाए। जगजीत सिंह की का जीवन अमूल्य है।

वहीं खनौरी बॉर्डर पर किसानों से मुलाकात करने के लिए पहुंचे गृह मंत्रालय के डायरेक्टर मयंक मिश्रा ने कहा कि हमने सभी किसान नेताओं की मांगों को सुना, मैं यहां सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन करने के लिए आया हूं।

वहीं किसान नेता सुखजीत सिंह ने कहा कि डल्लेवाल की हालत नाजुक बनी हुई है। किसान नेता बातचीत के लिए तैयार हैं। अगर केंद्र सरकार बातचीत करे तो हम इसके लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+