शपथ लेते ही सीएम भगवंत मान ने दी विधायकों को नसीहत- जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया, उन्हें...
चंडीगढ़, 16 मार्च। पंजाब राज्य को बुधवार को भगवंत मान के रूप में आप पार्टी का नया मुख्ममंत्री मिल गया है। भगवंत मान ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला जिसके बाद राज्य में पहली बार आप पार्टी की सरकार बनी है।

क्यों ना इस वतन की सरजमीन को महबूब बना लिया जाए
पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शपथ लेने के बाद भगत सिंह के हवाले से कहा, "इश्क करना सबका पैदाइशी हक है क्यों ना इस वतन की सरजमीन को महबूब बना लिया जाए।"
Recommended Video

नवनिर्वाचित विधायकों को नसीहत दी
पंजाब के नवनिर्वाचित सीएम ने शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित विधायकों को नसीहत दी उन्होंने कहा सभी नवनिर्वाचित विधायकों से अभिमान न करने की अपील हैं । इसके साथ उन्होंने कहा हमें उन लोगों का भी सम्मान करना होगा जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया। मैं आप सभी को और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देता हूं।

बसंती पगड़ी में नजर आए सीएम केजरीवाल
बता दें भगवंत मान ने अपने गांव खटकर कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर भगवंत मान ने सभी को बसंती पगड़़ी पहनकर आने के लिए कहा था। श्पाप ग्रहण के मौके पर आम आदमी पार्टी संस्थापक और दिल्ली के मुख्मयमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी बसंती रंग की पगड़ी पहने नजर आए।

शपथ ग्रहण में शामिल हुई भगवंत मान की पूर्व पत्नी और बच्चे
भगवंत मान पंजाब के दूसरे सबसे कम उम्र के सीएम बने हैं। भगवंत मान के शफथ ग्रहण समारोह में उनकी खुशी और दोगुनी हो गई क्योंकि इस मौके पर उनकी पूर्व पत्नी इंद्रप्रीत कौर और दो बच्चे सीरत कौर मन्ना (21) और दिलशान मन्ना (17)भी शामिल हुए। भगवंत मान से अलग होने के बाद उनकी पत्नी अपने बच्चों के संग अमेरिका में रहती हैं और ये सब भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में अमेरिका से भारत आए।

भगवंत मान का 2015 में हो गया था तलाक
पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में 1972 में जप्न्में भगवंत मान की शादी इंदरप्रीत कौर से उनकी शादी हुई लेकिन 2015 में दोनों का तलाक हो गया तभी से दोनों अलग रह रहे हैं। भगवंत मान जट सिख हैं और इंटर तक पढ़ाई की है।












Click it and Unblock the Notifications