CAA पर बोले अमरिंदर सिंह- हिटलर के जर्मनी में 1930 के दशक में जो हुआ था, वह अब भारत में हो रहा है

चंड़ीगढ़। पंजाब विधानसभा में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव के ध्वनिमत से पारित होने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि केरल की तरह उनकी सरकार भी इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय जाएगी। वहीं अमरिंदर सिंह ने देश के मौजूदा हालातों की तुलना 1930 के हिटलर के जर्मनी से की है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि, हिटलर के जर्मनी में जो हुआ था, वह अब भारत में हो रहा है। अमरिंदर सिंह ने नए कानून को 'विभाजनकारी' तथा प्रस्तावित एनपीआर को 'हादसा' करार दिया।

1930 में जो जर्मनी में हुआ वह अब यहां हो रहा है: अमरिंदर

1930 में जो जर्मनी में हुआ वह अब यहां हो रहा है: अमरिंदर

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि, 1930 के दशक में हिटलर के जर्मनी में जातीय सफाये के लिए जो किया गया था, अब वही घटनायें भारत में हो रही हैं । जर्मन नागरिकों ने उस वक्त आवाज नहीं उठायी और इसका उन्होंने अफसोस किया, लेकिन हमें अब बोलना है ताकि हम बाद में अफसोस नहीं करें । मुख्यमंत्री ने अकालियों से अपील की कि वे हिटलर की किताब 'मेन कैम्प्फ' (मेरी लड़ाई) पढ़ें ताकि उन्हें सीएए के खतरें समझ आ सकें।

हम केवल राजनीति के लिए भाईचारे को तोड़ना चाहते हैं: CM

हम केवल राजनीति के लिए भाईचारे को तोड़ना चाहते हैं: CM

उन्होंने कहा कि वह पंजाबी में इस पुस्तक का अनुवाद कराएंगे और बांटेंगे ताकि सब लोग उसे पढ़ें और हिटलर ने जो गलतियां की थीं, उसे समझें । उन्होंने कहा कि, संशोधित नागरिकता कानून देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे के खिलाफ है और दावा किया कि 1930 के दशक में एडोल्फ हिटलर ने जो जर्मनी में किया था वैसी ही कार्रवाई अब देश में हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, आप इस देश के धर्मनिरपेक्ष ढ़ांचे को बदलना चाहते हैं। जो हो रहा है, वह बेहद दुखद है । हमने भी ऐसा कुछ नहीं सोचा था। हम केवल राजनीति के लिए भाईचारे को तोड़ना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, स्पष्ट है कि इतिहास से हमने कुछ भी नहीं सीखा है

उन्होंने कहा, स्पष्ट है कि इतिहास से हमने कुछ भी नहीं सीखा है

उन्होंने कहा, स्पष्ट है कि इतिहास से हमने कुछ भी नहीं सीखा है । उन्होंने कहा कि, गरीब कहां जायेंगे और कहां से वह अपना जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करेंगे....यह एक बड़ा हादसा है। और बड़े दुख के साथ यह कहना पड़ रहा है कि मेरे जीवनकाल में....काश मैं यहां नहीं होता जब यह सब मेरे देश में हो रहा है ... राजनीति के लिए जब भाईचारे को समाप्त किया जा रहा है, ऐसी स्थिति में हम कहां जा रहे हैं ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+