पंजाब के मुख्यमंत्री की दो टूक, जबतक नवजोत सिंह सिद्धू माफी नहीं मांगते, मिलने का सवाल ही नहीं
नई दिल्ली, 21 जुलाई। कांग्रेस के आला कमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंप दी है, लेकिन बावजूद इसके मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच कड़वाहट कम होने का नाम नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि जबतक सिद्धू सार्वजनिक तौर पर अपने अपमानजनक हमलों के लिए माफी नहीं मांग लेते तबतक वह उनसे नहीं मिलेंगे।

Recommended Video
कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया एडवाइजर रवीन ठुकराल ने उन रिपोर्ट्स को खारिज किया है जिसमे कहा गया था कि सिद्धू ने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा है। सिद्धू ने मुख्यमंत्री से मिलने का कोई समय नहीं मांगा है और इस तरह की खबरें पूरी तरह से गलत हैं। मुख्यमंत्री के फैसले में कोई बदलाव नहीं हुआ है, मुख्यमंत्री तबतक नवजोत सिंह सिद्धू से नहीं मिलेंगे जबतक कि वह सार्वजनिक तौर पर किए गए अपमानजनक हमलों के लिए माफी नहीं मांग लेते हैं।
इससे पहले पंजाब के मंत्री ब्रम्ह मोहिंद्रा ने सिद्धू के साथ किसी भी तरह की व्यक्तिगत मुलाकात की खबरों से इनकार किया है, उन्होंने कहा कि जबतक सिद्धू अमरिंदर सिंह से मसला सुलझा नहीं लेते तबतक व्यक्तिगत मुलाकात का सवाल ही नहीं उठता है। एक बयान में मोहिंद्रा ने कहा कि पार्टी के हाई कमान का सिद्धू को पंजाब का अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत है, लेकिन मैं उनसे तबतक नहीं मिलूंगा जबतक कि वह मुख्यमंत्री के साथ अपने मसलों को सुलझा नहीं लेते हैं।
मोहिंद्रा ने कहा कि अमरिंदरसिंह कांग्रेस लेजिस्लेटिव पार्टी के नेता हैं। सीएलपी के साथ ही वह प्रदेश के मुख्यमंत्री भी हैं,
कैबिनेट के मुखिया हैं, जिसका मैं भी हिस्सा हूं, ऐसे में जबतक सिद्धू अमरिंदर सिंह से अपने मसले सुलझा नहीं लेते हैं वह उनसे व्यक्तिगत तौर पर नहीं मिलेंगे। मोहिंद्रा ने कहा कि हमारी मिलीजुली जिम्मेदारी है, ऐसे में जबतक सिद्धू अमरिंदर सिंह से अपने मसले नहीं सुलझाते मैं उनसे मिलने से खुद को दूर रखूंगा।
बता दें कि पिछले हफ्ते बैठक के दौरान पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीष रावत ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी, इस दौरान अमरिंदर सिंह ने साफ कर दिया था कि वह सिद्धू से तबतक नहीं मिलेंगे जबतक कि वह अपने बयानों के लिए माफी नहीं मांगते हैं, उन्होंने सार्वजनिक तौर पर जो ट्वीट किए हैं उसके लिए वह माफी मांगे।












Click it and Unblock the Notifications