मुस्लिम रेपिस्टों को शरिया कानून के तहत दें मौत की सजा, कमर तक दफन कर मारें पत्थर, लखीमपुर केस पर बोले सपा MP
समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद एसटी हसन ने लखीमपुर खीरी रेप केस पर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम रेपिस्टों को सजा के तौर पर शरिया कानून के तहत 'पत्थरबाजी' करने की वकालत की।
लखीमपुर खीरी, 18 सितंबर: समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद एसटी हसन ने लखीमपुर खीरी रेप केस पर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम रेपिस्टों को सजा के तौर पर शरिया कानून के तहत 'पत्थरबाजी' करने की वकालत की। सपा सांसद ने कहा कि बलात्कार के आरोपियों को कानून के अनुसार दंडित किया जाना चाहिए, लेकिन अगर वे मुस्लिम हैं तो उन्हें 'कमर तक दफन कर दिया जाना चाहिए और सार्वजनिक स्थानों पर पत्थर मारकर मार डाला जाना चाहिए।
Recommended Video


बता दें कि 5 लोगों ने 17 और 15 वर्षीय दो दलित बहनों के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर पेड़ से लटका दिया था। इसके बाद गांव में भारी रोष व्याप्त हो गया था। मृतका के परिजन शवों के अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिए थे। वित्तीय मदद के आश्वासन और फास्ट-ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई के बाद लड़कियों के शवों के अंतिम संस्कार करने को राजी हुए। पीड़ितों के पार्थिव शरीर को उनके परिवार और अन्य लोग उनके अंतिम संस्कार के लिए श्मसान घाट ले गए।
एक्शन में यूपी पुलिस
यूपी पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में कथित रूप से शामिल सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार होने वाले के नाम सुहैल, जुनैद, हाफिजुल रहमान, करीमुद्दीन और आरिफ है। पीड़िता के पड़ोसी छोटू नाम के छठे व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जिसने कथित तौर पर इन लड़कों से उनका परिचय कराया था।
मृतका की मां का बड़ा आरोप
लड़कियों की मां ने मीडिया से कहा कि उनकी बेटियों की हत्या की गई है। उसने आरोप लगाया कि पड़ोस के गांव के तीन युवकों ने बाइक पर सवार होकर दोनों लड़कियों को एक झोपड़ी के पास से अगवा कर लिया, जबकि दोनों बहनें चारा काट रही थीं। मां ने कहा, "मैं झोपड़ी के अंदर नहा रही थी तभी पड़ोस के गांव के तीन युवक आए, एक पीले रंग की टी-शर्ट में, दूसरा सफेद में और तीसरा नीली टी-शर्ट में आए और मेरी बेटियों को उठा ले गए।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर दलित बहनों से दुष्कर्म-हत्या: अंतिम संस्कार को राजी हुआ परिवार, वित्तीय-फास्ट ट्रैक ट्रायल का आश्वासन












Click it and Unblock the Notifications