Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत में 8 सालों से छुपकर रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार, फर्जी इंडियन पासपोर्ट बरामद

पुणे पुलिस ने जांच में पाया कि उसने फर्जी दस्तावेज की मदद से भारतीय पासपोर्ट बनाया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो

Pune Police Arrested Pakistani Nationals: महाराष्ट्र के पुणे पुलिस को बुधवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुणे पुलिस ने एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। वह सालों से पुणे में अवैध रूप से रह रहा था। पुणे सिटी पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने बुधवार को मोहम्मद अंसारी नामक एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, वह 2015 से भवानी पेठ इलाके में अवैध रूप से रह रहा था।

जांच के दौरान पता चला कि उसके पास एक इंडियन पासपोर्ट भी है, जो फर्जी दस्तावेजों की मदद से बनाया गया है। उसके खिलाफ खड़क थाने में आईपीसी की धारा 420, 468, 471, विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14 और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है।

वहीं, इससे पहले देश में पहचान छुपाकर रहने वाला बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया था। बांग्लादेशी नागरिक 20 साल से पहचान छुपाकर देहरादून में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से फर्जी पासपोर्ट, वोटर आईडी और राशन कार्ड बरामद किए थे। पकड़े गए बांग्लादेशियों का नाम नजरूल इस्लाम व शसहफुल हसन है जो जिला बागेरहाट बांग्लादेश का रहने वाले थे।

Recommended Video

    Imran Khan Arrest क्यों नहीं हो सके, पुलिस और सेना उनसे कैसे हारी ? | Toshakhana | वनइंडिया हिंदी

    पुलिस ने माजरा में प्रधान वाली गली, हालीम मोहल्ला और शिमला बाईपास से दो संदिग्धों को पकड़ा था। एक का नाम नजरूल इस्लाम और दूसरे का नाम सहफुल हसन है। जांच में पता चला कि दोनों मूल रूप से ग्राम बोड़ोवाड़िया, थाना चीतलमारी, जिला बागेरहाट, बांग्लादेश के रहने वाले थे। दोनों खुद को भारतीय बताकर पिछले 20 सालों से देहरादून में रह रहे थे। दोनों के पास देहरादून के पते पर ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट तक बने हुए थे।

    यह भी पढ़ें- Pune: नाले में दम घुटने से पिता-बेटे समेत 4 लोगों की मौत, मोटर पाइप साफ करने गए थे अंदर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+