बार में पी लिक्विड नाइड्रोजन ड्रिंक, पेट में हो गया 6 इंच का छेद
शख्स ने बार में अपने लिए लिक्विड नाइट्रोजन ड्रिंक ऑर्डर किया, जिसे पीने के बाद उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि उसे फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पुणे। पुणे के एक युवक को बार मे शराब पीना महंगा पड़ा है। शख्स ने बार में अपने लिए लिक्विड नाइट्रोजन ड्रिंक ऑर्डर किया, जिसे पीने के बाद उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि उसे फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक बार में पहुंचे शख्स ने लिक्विड नाइट्रोजन वाला ड्रिंक ऑर्डर, लेकिन जैसे ही उसने वो ड्रिंक पीना शुरू किया, उसकी हालत खराब होने लगी। ड्रिंक में से लिक्विड नाइट्रोजन का धुंआ उठ रहा था। जैसे ही उसने यह ड्रिंक पिया उसके पेट में तेज दर्द और जलन शुरू हो गया। जलन कम करने के लिए उसने दूसरा ड्रिंक ऑर्डर किया लेकिन जलन कम होने के बजाए उसकी हालत और खराब हो गई। उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया गया।
डॉक्टरों के मुताबिक लिक्विड नाइड्रोजन ड्रिंक की वजह से शख्स का पेट अंदर से कट चुका था। उसके पेट में लगभग 6 इंच का छेद बन चुका था। उसकी हालत देख फौरन उसका ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक अल्कोहल को लिक्विड नाइट्रोजन के साथ लेने की वजह से उसकी ये हालत हुई। हालांकि उसकी जान बच गई, लेकिन अभी भी वो डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में ही भर्ती है।












Click it and Unblock the Notifications