पत्नी के बारे में कर रहा था अश्लील बातें, मना किया तो काट दिया प्राइवेट पार्ट
पुणे। शराब के नशे में दोस्त द्वारा पत्नी के बारे में गलत बात को लेकर मना करने पर गुस्साए दोस्त ने दोस्त का ही गुप्तांग काट दिया। दो दोस्त साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की पत्नी के बारे में गंदी बातें करनी शुरू कर दी। इससे गुस्साए पति ने दोस्त को गाली दे दी। इस पर दोस्त ने उसके प्राइवेट पार्ट पर ही हमला कर दिया। यह घटना बुधवार की रात 10 बजे के आसपास की है।

दोनों थे अच्छे दोस्त
इस घटना में देवांग चंद्रकांत देसाई (उम्र 51) गंभीर रुप से घायल हो गया है। दोस्त के साथ मारपीट और गुप्तांग काटने के मामले में सुनील रघुनाथ कटके को लोणी कालभोर पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देवांग देसाई व सुनील कटके अच्छे दोस्त थे। देवांग देसाई नायगाव सीमा के मार्गबस्ती परिसर में फ्रेश पोल्ट्री पर मैनेजर के रूप में काम करता है।

साथ बैठकर पी रहे थे शराब
देसाई की पत्नी गांव गई हुई थी। बुधवार देर रात दोनों दोस्त पोल्ट्री फार्म के एक कमरे में शराब पी रहे थे। दोनों के बीच हंसी मजाक चल रहा था। पत्नी के मायके जाने के बाद देवांग अकेला था। इस बात को लेकर सुनील कटके ने कोई मजाक किया था। जो देवांग को बर्दाश्त नहीं हुए जिसके जवाब में देवांग ने पलटकर गाली दे दी। इस बात से खफा सुनील ने पास रखे धारदार हथियार से देवांग के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

दोस्त को मदद के लिए बुलाया
किसी तरह देवांग ने इस बात की जानकारी अपने दूसरे दोस्तों को दी। देवांग का एक दोस्त तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मदद की। इलाज के लिए दोस्त ने लोणी कालभोर स्थित विश्वराज हॉस्पिटल में भर्ती कराया। साथ ही दोस्त ने इस घटना की जानकारी लोणी कालभोर पुलिस को भी दी। लोणी कालभोर के पुलिस निरिक्षक बालासाहब कोंडूभैरी ने पीड़ित का बयान लिया। पुलिस ने तुरंत इस मामले में सुनील कटके को हिरासत में लिया है।












Click it and Unblock the Notifications