पुलवामा हमला: अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा, आतंंकी संगठनोंं वाले पाकिस्तान की सोच समझकर यात्रा करें
वॉशिंगटन। गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद अमेरिका एक्शन मोड में आ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की ओर से पाक को चेतावनी तो दी ही गई है साथ ही साथ नागरिकों को भी आगाह किया गया है। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के कॉन्वॉय पर हुए आतंकी हमले में 44 जवान शहीद हो गए हैं। इस हमले को जैश-ए-मोहम्मद ने अंजाम दिया है। हमले के साथ ही घाटी ने कई वर्ष बाद खतरनाक सुसाइड अटैक भी झेला।

गुरुवार रात ही व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान
इन हमलों की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। हमले के बाद व्हाइट हाउस की ओर से एक बयान जारी किया गया। इस बयान में अमेरिका ने पाक को साफ-साफ कहा है कि वह आतंकियों को मिल रहे समर्थन और उन्हें मिले सुरक्षित ठिकानों को तुरंत खत्म करे। अमेरिका ने इसके साथ ही हमले की कड़ी निंदा भी है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी सारा सैंडर्स ने आधिकारिक बयान गुरुवार रात जारी किया। उन्होंने कहा, 'अमेरिका, पाकिस्तान को आदेश देता है कि वह तुरंत आतंकियों को मिल रहा समर्थन और उनके सुरक्षित ठिकानों को खत्म करे। जो भी आतंकी संगठन उसकी सरजमीं पर सक्रिय हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इन आतंकियों का सिर्फ एक ही मकसद है और वह है क्षेत्र में हिंसा और आतंकवाद को बढ़ावा देना।' सारा सैंडर्स ने कहा कि यह हमला इस भावना को भी मजबूत करता है कि अमेरिका और भारत के बीच काउंटर-टेररिज्म को और बढ़ावा देना होगा। अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से इसके साथ ही अपने नागरिकों के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी की गई है। इस एडवाइजरी में उनसे कहा गया है कि वह आतंकवाद की वजह से पाकिस्तान जाने से बचे। यह पढ़ें-भारत ने अपनाया सख्त रुख, पाकिस्तान से वापस लिया गया मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा












Click it and Unblock the Notifications