Pulwama attack: 14 फरवरी को भारत में क्यों मनाया जाता ब्लैक डे, कैसे घटी थी ये घटना?
Pulwama attack: 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को देश कभी नहीं भूल सकता। इस दिन हमारे देश के 40 जवानों ने अपनी शहादत दी थी। इस हमले के 6 साल बीत गए लेकिन दर्द आज भी लोगों को जहन में ताजा है।
दुनिया भर के देशों में 14 फरवरी को प्यार मोहब्बत का दिन वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है। लेकिन हमारे लिए ये दिन ब्लैक डे ही रहेगा।

जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी हमले की जिम्मेदारी
14 फरवरी 2019 को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(CRPF) के जवान जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुलवामा जिले के लेथापोरा में एक कार काफिले में शामिल एक सैन्य वाहन से टकरा गई।जिसके बाद तेज विस्फोट हुआ और भारत के 40 वीर जवान शहीद हो गए।
हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित इस्लामी आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।वहीं इस घटना के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौर गई। लोगों में पाकिस्तान के प्रति आक्रोश बढ़ गया।
हमले के कई आरोपी मारे जा चुके हैं
भारत ने हमले के लिए पड़ोसी देश पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया लेकिन हमेशा की पाकिस्तान ने हमले की निंदा की और इसमें कोई संबंध होने से इनकार किया।इस हमले ने भारत-पाकिस्तान संबंधों को और खराब कर दिया। वहीं इस मामले की जांच अभी भी जारी है ।सुरक्षाबलों ने हमले के कई आरोपी को मार गिराया है वहीं कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
पाकिस्तान में घुसकर एयरस्ट्राइक
पुलवामा हमले के बाद देश भर में गम के साथ गुस्सा भी था। लोग इस घटना के लिए जिम्मेदार पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। लोगों के दवाब के बीच भारतीय वायु सेना( Indian Airforce) ने 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट(Balakot Airstrike) में घुसकर एयरस्ट्राइक किया। जिसमें 300 से अधिक आतंकी मारे गए।
विंग कामांडर अभिनंदन की भारत वापसी
इस कार्रवाई के दौरान भारत के मिग-21 बाइसन फाइटर जेट ने पाकिस्तान के F-16 जेट को भी मार गिराया था। इस ऑपरेशन के दौरान भारत का मिग -21 विमान भी क्षतिग्रस्त होकर पाकिस्तान में जा गिरा था और उसमें मौजूद विंग कामांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया था।
हालांकि, अभिनंदन को भारत के दवाब के कारण 1 मार्च 2019 को छोड़ दिया। सरकार ने अभिनंदन को उनकी बहादुरी के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया।












Click it and Unblock the Notifications