J&K: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद का आंतकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आंतकियों और सेना के बीच मुठभेड़ की खबरें आ रही है। पुलवामा में सेना और आंतकियों के बीच मुठभेड़ में सेना ने एक आंतकी को मार गिराया। एएनआई के मुताबिक सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को मार गिराया। उसके पास से भारी में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सेना को इलाके में और आंतकियों के छिपे होने की आशंका है। वहीं दिल्ली पुलिस ने राजधानी में इस्लामिक स्टेट और जम्मू कश्मीर के 3 आंतकियों को गिरफ्तार किया है। ऐजेंसी से मिली खूफिया जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, जिसके बाद 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। तीनों की पहचान इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू कश्मीर के आंतकियों के तौर पर हुई है। तीनों के पास से बारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications