पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड का दावा- AstraZeneca कोविड वैक्सीन के दो शॉट्स 90 फीसदी प्रभावी है
नई दिल्ली, 21 मई। कोरोना महामारी से बचाव के लिए भारत ही नहीं दुनिया भर में टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए अब कई वैक्सीन बाजार में उपलब्ध है। वहीं अब पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (PHE) ने ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका COVID-19 वैक्सीन की दो खुराक कोरोना से बचाव के लिए लगभग 85% से 90% प्रभावी है। पीएचई ने गुरुवार को शॉट के रोलआउट से वास्तविक दुनिया के डेटा के विश्लेषण का हवाला देते हुए ये दावा किया।

बता दें बिट्रेन वो देश है जहां कोरोना महामारी से सर्वाधिक मौतें हुई, लेकिन इसके बाद बिट्रेन में तेजी से लोगों को वैक्सीन लगवाई गई जिसकी बदौलत वास्तविक दुनिया की कोरोना के शॉट्स के उपयोग और उसके प्रभा के बारे में बहुत सारे डेटा उपलब्ध हुआ। एक सप्ताह तक निगरानी के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट को लेकर पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने कहा कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में आविष्कार किए गए एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की अनुमानित प्रभावशीलता, बिना टीकाकरण वाले लोगों की तुलना में 89% थी।
Recommended Video
वैक्सीन मंत्री नादिम ज़ाहवी ने बताया "यह नया डेटा उस अविश्वसनीय प्रभाव को उजागर कर रहा है जो टीके की दोनों खुराक का हो सकता है। उन्होंने कहा ऑक्सफोर्ड / एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की दूसरी खुराक 90% तक लोगों को सुरक्षा प्रदान कर रही है।
पीएचई ने कहा कि पहली खुराक के 10 सप्ताह बाद से टीके का प्रभाव कम दिखा। ब्रिटेन ने खुराक के बीच के अंतर को 12 सप्ताह तक बढ़ा दिया, हालांकि फाइजर ने चेतावनी दी कि परीक्षणों में इस्तेमाल किए गए तीन सप्ताह के अंतराल के बाहर इसकी प्रभावकारिता के पर्याप्त सबूत नहीं थे। पिछले हफ्ते, ब्रिटेन ने 50 से अधिक आयु के लिए खुराक के बीच के अंतर को 8 सप्ताह तक कम कर दिया, जिसका लक्ष्य भारत में पहली बार पाए जाने वाले बी.1.617.2 संस्करण के बारे में चिंता के अंतर्गन अधिक कमजोर लोगों को अधिकतम सुरक्षा देना था।
ब्रिटेन में दिसंबर और जनवरी से फाइजर और एस्ट्राजेनेका द्वारा निर्मित शॉट्स दे रहा है और अप्रैल में मॉडर्न की वैक्सीन को भी देना शुरू किया। PHE ने यह भी अनुमान लगाया कि COVID-19 वैक्सीन कार्यक्रम ने कुल मिलाकर 9 मई तक 13,000 से अधिक 60 से अधिक लोगों को मृत्यु से बचाया गया। 65 आयु से अधिक लोगों में से 39,100 को COVID-19 से अस्पताल में भर्ती होना नहीं पड़ा वो घर पर ही ठीक हो गए।












Click it and Unblock the Notifications