धर्मांतरण मुद्दा: नायडू ने कहा, RSS बैकग्राउंड का होने पर मुझे गर्व, विपक्ष ने किया वाकआउट
नयी दिल्ली। आज संसद में आगरा में कथित धर्मांतरण का मुद्दा गूंजा। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर खूब हंगामा किया। हंगामे की वजह से सदन बाधित रही तो वहीं सरकार ने कहा कि अगर सभी दल सहमत हों तब धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगाने के लिए वह कानून भी ला सकती है।

सरकार के इस बयान के बाद भी विपक्ष नहीं माना। संसदीय कार्यमंत्री एम वैंकेया नायडू के आरएसएस को लेकर बयान पर विपक्ष हंगामा करता रहा। हंगामा इतना बढ़ा कि पूरी विपक्ष ने सदन से वाकआउट किया। दरअसल संसदीय कार्य मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने लोकसभा में धर्मांतरण मुद्दे पर चर्चा पर जवाब देते हुए कहा कि धर्मांतरण में विदेशी फंडिंग हो रही है। विपक्ष बिना वजह के अफवाह फैला रहा है।
धर्मातरण पर विपक्ष द्वारा संघ की आलोचना किए जाने पर नायडू ने कहा कि संघ की आलोचना हो सकती है, लेकिन गाली नहीं दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस से हमें प्रेरणा मिलती है और संघ महान संगठन है। उन्होने कहा कि आरएसएस बैकग्राउंड का होने पर मुझे गर्व है। नायडू के इस बयान पर विपक्ष बिफर गया। कांग्रेस, एनसीपी समेत सभी विपक्षी दलों ने उनके इस बयान का विरोध किया और सदन को छोड़कर बाहर चले गए।












Click it and Unblock the Notifications