सलमान के बयान के बाद कांग्रेस बनी मर्द बनाने की फैक्ट्री

Protest over Salman Khurshid's 'impotent' remark on Narendra Modi
नयी दिल्ली। कांग्रेस ने केन्द्रीय मंत्री ने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की तो भाजपा ने उनके खिलाफ बगावती रुख अपना लिया। भाजपा नेता सलमान खुर्शीद से माफी मांगने की बात करते रहे, लेकिन तब तक शहरभर में सलमान खुर्शीद के बयान के खिलाफ पोस्टर और बड़े-बड़े होर्डिंग टंग गए।

भगत किसान क्रांति सेना नाम की संस्था ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर उनकी ही पोल खोल कर रख दी। इस संस्था ने बड़े-बड़े पोस्टर और होर्डिंग लगाकर कांग्रेस के उन नेताओं की तस्वीर छाप दी जिनपर महिलाओं के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगे है। पोस्टर में कांग्रेस को मर्द बनाने की फैक्ट्री करार दिया गया है।

सलमान खुर्शीद की फोटो के साथ इस पोस्टर में अभिषेक मनु सिंघवी, उत्तराखंड के कद्दावर नेता हरक सिंह रावत, राजस्थान सरकार में मंत्री रहे महिपाल मदेरणा और हरियाणा के मंत्री गोपाल कांडा की तस्वीर छपी है। वहीं पोस्टर के सबसे ऊपर सलमान खुर्शीद की तस्वीर छपी है जहां लिखा है कि नरेन्द्र मोदी नपुंसक है सबसे बड़े मर्द हमारे पास है।

Did You know: कभी नाटक लिखते थे खुर्शीद

गौरतलब है कि पोस्टर में छपे सभी कांग्रेसी नेताओं का यौन शोषण अपराध से नाता रहा है। गोपाल कांड गीतिका सुसाइट मामले में जेल में है तो वहीं महिपाल मदेरणा भंवरी देवी हत्याकांड में शामिल है। हरक सिंह रावत पर एक लॉ स्टूडेंट ने छोड़खानी और धमकी देने का आरोप लगाया है। जबकि अभिषेक मनु शिंदवी की विवादास्पद सीडी सामने आने के बाद से वो राजनीतिक से लगभग गायब हो चुके है।

गौरतलब है कि सलमान खुर्शीद की मोदी पर की गई टिप्पणी पर पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी नाराजगी जाहिर की थी। वहीं पार्टी ने उसने इस बयान से पूरी तरह किनारा कर लिया है। जबकि भाजपा नेता उनसे माफी मांगने की बात पर अड़े है। सलमान खुर्शीद ने फर्रूखाबाद में एक सभा में गुजरात दंगे रोक पाने में नाकाम होने का आरोप लगाते हुए मोदी को नपुंसक कहा था।

Did You Know:

क्या आप जानते हैं कि सलमान खुर्शीद अपने छात्रजीवन में नाटक भी लिखते थे। उन्होंने प्रसिद्ध नाटक सन ऑफ बाबर लिखा है, जिसका मंचन उन्होंने अभ‍िनेता टॉम आल्टर के साथ लाल किले पर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+