BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने SFI सदस्यों को हिरासत में लिया
दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे एसएफआई सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है। शनिवार को प्रदर्शनकारियों पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ताजा एक्शन पुलिस ने बिहार भवन के बाहर लिया, जहां एसएफआई सदस्य पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज का विरोध कर रहे थे।
दिल्ली में शनिवार को बिहार भवन के बाहर बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे और पोस्टर लिए हुए थे। हालांकि ये विरोध प्रशासन को बिना सूचना दिए किया जा रहा था, ऐसे में दिल्ली पुलिस ने विरोध कर रहे छात्र संगठन के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि विरोध कर रहे अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित एकीकृत संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) 2024 को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। पटना में अभ्यर्थियों को विरोध के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा।
दरअसल इस हफ्ते बुधवार को पटना में बीपीएससी कार्यालय की ओर अभ्यर्थी मार्च कर रहे थे। पुलिस उन्हों रोक रही थी, लेकिन वे नहीं माने तो बल का प्रयोग किया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठी चार्ज कर दिया, जिसमें कई छात्रों को चोटें आईं। इस दौरान छात्रों से झड़प के चलते कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं।












Click it and Unblock the Notifications