MSG की रीलीज को रोके जाने के विरोध में लोग सड़को पर उतरे, कई गिरफ्तार

गुड़गांव। डेरा सच्चा सौदा के राम रहीम की फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड का प्रीमियर देखने जा रहे चार लोगों की एक सड़क हादसे में मौत हो गयी है, जबकि नौ लोग घायल हो गये हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फिल्म को रीलीज होने से रोकने के विरोध में डेरा समर्थक सड़को पर उतर आये हैं।

ram rahim

वहीं फिल्म की रीलीज को रोके जाने के विरोध में बड़ी संख्या में डेरा सौदा के समर्थकों ने गुड़गांव हाइवे पर प्रदर्शन करना शुरु कर दिया है। जबकि किसी भी हिसंक वारदात से निपटने के लिए 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि फिल्म को लेकर काफी विवाद हो रहा है, सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को मंजूरी दे दी है लेकिन सेंसर बोर्ड की चीफ लीला सैमसन सरकार पर बोर्ड पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

वहीं केंद्र सरकार ने लीला सैमसन के आरोपो पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार ने बोर्ड पर किसी भी तरह का दबाव नहीं डाला है। उन्होंने कहा कि लीला सैमसन अपने आरोपों का सबूत पेश करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+