जिस्मफरोशी का धंधा करवाता था किन्नर, ग्राहकों से लेता था 2 हजार और कॉलगर्ल्स को देता था 1 हजार
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने छापेमारी के दौरान जिस्मफरोशी के एक रैकेट का पर्दाफाश किया है। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि देह व्यापार का यह धंधा एक किन्नर चला रहा था। पुलिस ने तीन लड़कियों को बरामद किया है। वहीं आरोपी किन्नर भी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने बताया कि किन्नर अलग-अलग राज्यों से लड़कियों को लाता था और उनसे देह व्यापार करवाता था। पुलिस अब इस बात की भी छानबीन कर रही है कि इस रैकेट के तार कहां-कहां जुड़े हैं। वहीं पुलिस गिरफ्तार किन्नर से भी पूछताछ कर रही है जिससे कि उसके ग्राहकों के बारे में पता लगाया जा सके। किन्नर का नाम दीप सिंह है।

जानकारी के मुताबिक मामला अय्याली चौक के पास का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि फिरोजपुर रोड स्थित अय्याली चौक के निकट एक घर में जिस्मफरोशी का अड्डा चल रहा है। पुलिस ने अचानक वहां दबिश दी तो वहां मौजूद तीन युवतियां व दो अन्य व्यक्ति सकपका गए। गिरोह का सरगना दीप किन्नर है और शिमलापुरी लुधियाना का रहने वाला है। पुलिस ने मौके से जिन तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया उसने से दो अमृतसर की और एक कानपुर की रहने वाली है।
एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपित किन्नर दीप काफी समय से देह व्यापार का अड्डा चला रहा था। वह अन्य शहरों में रहने वाली युवतियों से संपर्क करता था और उन्हें देह व्यापार का धंधा करने के लिए घर बुला लेता था। दीप सिंह ग्राहक से दो हजार रुपये लेकर युवती को पेश कर देता था। जिसमें से एक हजार रुपये दीप रखता था और एक हजार रुपये युवती को दे देता था। एसएचओ के अनुसार उक्त सभी आरोपितों के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिक एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications