लोकसभा चुनाव 2019: ऊधमपुर लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर की ऊधमपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद भाजपा के जीतेन्द्र सिंह हैं। वो केंद्र में मंत्री भी हैं। उन्होंने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उधमपुर लोकसभा सीट कांग्रेस के कद्दावर नेता गुलामनबी आजाद को 60,976 वोटो से पराजित किया था। ऊधमपुर लोकसभा सीट अनारक्षित श्रेणी में आती है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के जीतेन्द्र सिंह के पक्ष में कुल 487,369 वोट पड़े और कांग्रेस के गुलामनबी आजाद को 426,393 वोट मिले। केन्द्रीय मंत्री जीतेन्द्र सिंह पेशे से डॉक्टर हैं लेकिन बीजेपी के नेता के रूप में वह आक्रामक तेवर वाले प्रखर वक्ता हैं।

profile of Udhampur lok sabha constituency

उधमपुर लोकसभा सीट का इतिहास

उधमपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी मे ही अब तक सीधा मुकबला हुआ है । वैसे पिछले 14 लोकसभा चुनावों में उधमपुर लोकसभा सीट पर ज्यादातर कांग्रेस का ही दबदबा रहा है। 1967 से लेकर 2014 तक नौ बार कांग्रेस ने जीत हासिल की जबकि चार बार बीजेपी को सफलता मिली। जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरी सिंह के पुत्र कर्ण सिंह इस सीट से तीन बार (1967, 1971, 1977) कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते। इन तीन मौकों के अलावा कांग्रेस को 1980, 1984, 1989, 2004, 2009 में भी कांग्रेस को यहां से जीत मिली। कांग्रेस के चौधरी लाल सिंह 2009 में यहां से सांसद बने। लेकिन 2014 के लोक सभा चुनाव में ऊधमपुर से जीतेन्द्र सिंह पहले बार चुन कर आये । उधमपुर लोकसभा सीट के जम्मू कश्मीर की महत्वपूर्ण लोक सभ सीट है । इसके अंतर्गत विधानसभा की 17 सीटें आती हैं। 2014 के लोक सभा चुनाव में ऊधमपुर में कुल 1,490,244 मतदाता थे जिसमें 798,910 पुरुष और 691,334 महिला मतदाता थीं । 2014 के लोकसभा चुनाव में 557,757 पुरुषों और 484,001 महिलाओं ने मतदान किया । कुल मतों की संख्या 1,041,758 थी । इस सीट पर मतदान 70 प्रतिशत हुआ ।

केन्द्रीय मंत्री जीतेन्द्र सिंह राष्ट्रीय मुद्दों पर मीडिया या किसी दूसरे मंच पर अक्सर वो पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाला चिरपरिचित चेहरा हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी अपने राष्ट्रवादी एजेंडा के साथ मैदान में उतरेगी । वहीं दूसरी ओर कांग्रेस एंटी इन्कम्बेंसी के सहारे और घाटी में मानवाधिकार हनन और निरीह नागरिकों के दमन के मुद्दे को हथियार बना कर बीजेपी के किले को भेदने का प्रयास करेगी ।

तीन भाजपा शासित प्रदेशों में जीत एक बाद कांग्रेस उत्साहित है । साल 2014 में इस सीट पर जीत के बाद से बीजेपी अपना किला मजबूत करने में जुटी है । वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस को सुपरफास्ट ट्रेन का दर्जा दिया गया , कानपुर से उधमपुर तक चलने वाली उधमपुर एक्सप्रेस को जून माह से इलाहाबाद से चलाया जाने लगा। इलाहाबाद से उधमपुर तक चलने वाली यह ट्रेन वैष्णो देवी धाम जाने वालों के लिए बड़ा सहारा बनी। अब देखना है कि जनता 2019 में किसे चुनती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+