लोकसभा चुनाव 2019: जानिए कर्नाटक की उत्तर कन्नड़ सीट के बारे में

नई दिल्ली। पिछले साल बीजेपी नेता अनंत कुमार हेगड़े ने 'संविधान बदलने' से लेकर 'हम समाज सेवा करने नहीं बल्कि राजनीति करने आए' जैसे विवादित बयान देकर पार्टी में आलोचना का शिकार हुए थे। हालांकि कर्नाटक की राजनीति में उन्होंने अपनी खूब छाप छोड़ी है। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ संसदीय सीट पर 22 सालों से बीजेपी का वर्चस्व है। इस सीट बीजेपी के कद्दावर नेता अनंत कुमार हेगड़े लगातार जीतते हुए आ रहे हैं। इस सीट पर शुरू से बीजेपी का अस्तित्व रहा है। 1996 से लगातार बीजेपी उत्तर कन्नड़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में अपना कब्जा जमाती आयी है। अनंत कुमार हेगड़े को न सिर्फ अपने संसदीय क्षेत्र में बल्कि पूरे स्टेट में लोगों के बीच काफी लोकप्रियता माना जाता रहा है।

लोकसभा चुनाव 2019: जानिए उत्तर कन्नड़ सीट के बारे में

हिंदूवादी नेता हेगड़े

शुरू से ही राइट विंग पॉलिटिक्स का हिस्सा रहे हेगड़े की बीजेपी में एक कद्दावर नेता के रूप में पहचान है। उत्तर कन्नड़ के सिरसी के रहने वाले और एक हिंदू राष्ट्रवादी छवि वाले हेगड़े अपनी स्कूली जीवन के दौरान ही दक्षिणपंथी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य हैं। अनंत कुमार हेगड़े ने ग्रामीण क्षेत्रों में दलितों, पिछड़ो और समाज के कमजोर वर्ग के बहुआयामी सामाजिक आर्थिक गतिविधियों के क्षेत्र में काम करने के लिए कदंब समूह की स्थापना की थी। हेगड़े पहली बार 1996 में 11वीं लोकसभा के लिए चुने गए और उसके बाद वे लगातार जीतते गए। उत्तर कन्नड़ संसदीय क्षेत्र से पांच बार जीत चुके हेगड़े को 2017 में मोदी कैबिनेट में केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री के रूप में काम करने का मौका मिल था।

उत्तर कन्नड़ के बारे में

अब बात करते हैं उत्तर कन्नड़ की, जो कर्नाटक का एक जिला भी है और इसकी सीमा गोवा राज्य से लगती है। ज्यादातर हिंदू और शिक्षित आबादी वाला यह क्षेत्र कर्नाटक का काफी डेवलप है जिला है। सिरसी, डंडेली और भटकल उत्तर कन्नड़ जिले के प्रमुख शहर हैं। वहीं, जिले की मुख्य भौगोलिक विशेषता पश्चिमी घाट या सह्याद्री रेंज है, जो जिले के उत्तर से दक्षिण तक फैली है। इस जिले का 70 फीसदी हिस्सा घने जंगलों से घिरा है।

इस सीट पर शुरू से बीजेपी का वर्चस्व

अब अगर कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ संसदीय सीट की बात की जाए तो यहां से भी बीजेपी को हराना किसी भी पार्टी के लिए बहुत मुश्किल है। 1996 से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है और यहां से अनंत कुमार हेगड़े लगातार जीतते हुए आ रहे हैं। इस सीट से बीजेपी के 100 फीसदी जीतने के चांसेज रहते हैं। उत्तर कन्नड़य संसदीय सीट की आबादी 19,38,268 हैं, जिसमें से ज्यादातर लोग ग्रामीण इलाकों में रहते हैं। उत्तर कन्नड़ के करीब 75 फीसदी लोग ग्रामीण इलाकों में रहते हैं और 25 फीसदी से भी कम शहरों में रह रहे हैं। इसके अलावा वर्ग के आधार पर देखे तो उत्तर कन्नड़ में 8 फीसदी से कम अनुसूचित जाति के लोग है और 4 फीसदी से भी कम अनुसूचित जनजाति के लोग है।

संसद में हेगड़े का प्रदर्शन

अब अगर में संसद में उत्तर कन्नड़ के सांसद के प्रदर्शन की बात की जाए तो वह बहुत ही शानदार रहा है। उत्तर कन्नड़ के सांसद हेगड़ ने संसद में 96 फीसदी हाजिरी लगाई हैं। वहीं, संसद में 245 सवाल पूछ चुके हैं। हालांकि, बीजेपी नेता हेगडे ने सिर्फ एक डिबेट में हिस्सा लिया हैं। इस सीट पर अगर वोटिंग टर्नआउट की बात करे तो 2014 में 69 फीसदी लोगों ने वोट किया था। पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर कन्नड़ सीट पर कुल 10,01,038 लोगों ने वोट किया था, जिसमें से 4,79,497 महिलाओं और 5,21,541 पुरुषों ने वोट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+