लोकसभा चुनाव 2019: तुरा लोकसभा सीट के बारे में जानिए

Recommended Video

      Lok Sabha Election 2019: History of Tura of Meghalaya, MP Performance card | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। मेघालय के तुरा लोकसभा क्षेत्र से नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के नेता कॉनरॉड के. संगमा सांसद हैं। इस संसदीय सीट पर 2016 में उपचुनाव हुए थे जिसमें कॉनरॉड संगमा ने कांग्रेस के उम्मीदवार दिकांची डी. शिरा को करीब 1 लाख 92 हजार 212 मतों से शिकस्त दी। ये सीट पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा के निधन के बाद खाली हुई थी, जिसके बाद यहां उपचुनाव हुआ, जिसमें पी.ए. संगमा के बेटे कॉनरॉड के. संगमा को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई। कॉनरॉड संगमा को कुल 3 लाख 29 हजार 497 वोट मिले थे, वहीं दूसरे नंबर रहे कांग्रेस उम्मीदवार दिकांची डी. शिरा को 1 लाख 37 हजार 285 वोट आए थे। इस सीट पर 16 हजार 597 वोटरों ने नोटा (NOTA) का बटन दबाया था। उपचुनाव में इस सीट पर कुल 4 लाख 83 हजार 379 वोट पड़े थे। कुल मिलाकर यहां करीब 78 फीसदी मतदान हुआ था।

      लोकसभा चुनाव 2019: तुरा लोकसभा सीट के बारे में जानिए

      मेघालय राज्य की बात करें तो यहां लोकसभा की कुल दो सीटें हैं, शिलॉन्ग और तुरा लोकसभा सीट। तुरा लोकसभा सीट पर 2014 के लोकसभा चुनाव में एनपीपी के वरिष्ठ नेता पीए संगमा ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के डैरिल विलियम चेरान मोमिन को करीब 39 हजार 716 वोटों से हराया था। पीए संगमा को उस चुनाव में 2 लाख 39 हजार 301 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार डेरिल विलियम चेरान मोमिन को 1 लाख 99 हजार 585 मत मिले। इस चुनाव में 19 हजार 185 वोटरों ने नोटा का इस्तेमाल किया था। हालांकि बाद में पीए संगमा का निधन होने के बाद 2016 में इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। जिसमें पीए संगमा के बेटे कॉनरॉड संगमा ने बड़ी जीत दर्ज की। वहीं अगर 2009 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो उस चुनाव एनसीपी की नेता अगाथा संगमा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

      तुरा लोकसभा सीट का हाल देखें तो 1980 से अब तक हुए लोकसभा चुनाव और उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 6 बार जीत दर्ज की है, जबकि एनसीपी ने दो बार और एनपीपी ने भी दो बार इस सीट को अपने खाते में करने में कामयाबी हासिल की है। तुरा लोकसभा के क्षेत्र की बात करें तो यहां कुल मतदाताओं की संख्या 5 लाख 86 हजार 501 है। इनमें 2 लाख 97 हजार 230 पुरुष वोटर हैं, जबकि 2 लाख 89 हजार 271 महिला वोटर हैं। 2016 के लोकसभा उपचुनाव में जीत कर आए कॉनरॉड के. संगमा 42 साल के हैं। उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन की है और पेशे से सोशल वर्कर हैं। साथ ही उनका बिजनेस भी है।

      तुरा, वेस्ट गारो हिल्स जिले की एक नगरपालिका है। तुरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 24 विधानसभाएं हैं। यह मेघालय के सबसे बड़े शहरों में से एक है। इसकी आबादी लगभग 60,000 है, जिनमें से लगभग 51 फीसदी पुरुष हैं। यहां लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुषों पर 952 महिलाओं का है। ये शहर लगभग 18 वर्ग किमी. क्षेत्र को कवर करता है और लगभग 350 मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित है। ये इलाका गुवाहाटी से लगभग 220 किमी. दूर है। यहां औसत साक्षरता दर 86 फीसदी है। इस क्षेत्र में कई स्कूल और कॉलेज हैं। यहां की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है हालांकि गारो, बंगाली, हिंदी और नेपाली भी स्थानीय लोगों में खासी प्रचलित है। तुरा के अधिकांश निवासी मूल गारो जनजाति के हैं। यहां लगभग 90% स्थानीय लोग ईसाई हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+