लोकसभा चुनाव 2019: राणाघाट लोकसभा सीट के बारे में जानिए
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राणाघाट लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद तृणमूल कांग्रेस के तापस मंडल हैं। लोकसभा चुनाव जीतकर तापस मंडल ने 18 मई 2014 को संसद पद की शपथ ली थी। 40 साल के पीएचडी होल्डर तापस मंडल मंडल को 590451 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर रही अर्चना विश्वासी को 388684 वोट मिले थे और इसी के साथ तृणमूल कांग्रेस के तापस ने 200000 से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी। तृणमूल कांग्रेस को यहां पर 43.63 फीसदी वोट मिले थे।वहीं सीपीआई (एम) को 28. 72 फीसदी वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर रही थी भारतीय जनता पार्टी जिस से 233670 वोटों के साथ 17.27 फ़ीसदी वोटों से संतोष करना पड़ा था।भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस सीट पर सुप्रभात विश्वा चुनाव लड़ रहे थे।

दिसंबर 2018 तक तापस ने संसद में 33 डिबेट्स में भाग लिया है। वही कोई भी प्राइवेट मेंबर बिल उन्होंने संसद के पटल पर नहीं रखा है। वहीं उन्होंने सिर्फ पांच सवाल ही पूछे हैं। जो कि नेशनल एवरेज से बहुत कम है। हालांकि, लोकसभा में उनकी मौजूदगी 90 फ़ीसदी रही है जो एक सामान्य बात नहीं है। 22 लाख की जनता वाली इस सीट पर रूरल पापुलेशन 56. 82 फ़ीसदी है। वहीं, अर्बन पापुलेशन 43.18 फ़ीसदी है। साल 2014 में यहां पर 84 फ़ीसदी मतदान हुआ था जो कि नेशनल एवरेज से भी काफी अच्छा माना जाता है। अभी देखना होगा कि साल 2019 में इस सीट पर कितना मतदान हो पाता है। साल 2009 में भी यहां से ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार ही जीते थे। साल 2009 में सुचारू रंजन हलदर यहां से सांसद थे वही 2014 में यहां तपस मंडल सांसद हैं। अभी देखना होगा कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर कौन बाजी मार पाता है और जनता की से दिल्ली में अपना नुमाइंदा बनाकर भेजती है भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में काफी मेहनत कर रही है वहीं ममता बनर्जी भी कोई कसर नहीं छूट रही है सीपीआई अपनी अलग ही रणनीति बना रही है। तो इंतजार कीजिए कुछ ही दिनों का, जब आपको पता चलेगा कौन होगा यहां का अगला सांसद।












Click it and Unblock the Notifications