लोकसभा चुनाव 2019: रायचूर लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली। कर्नाटक की रायचूर लोकसभा सीट एससी कैंडिडेट के लिए सुरक्षित है। इस सीट से कांग्रेस के बी. वी. नायक सांसद हैं। नायक ने 2014 में बेहद करीबी मुकाबले में भाजपा के के. शिवानगौड़ा नाइक को 1499 वोटों से हराया था। दोनों प्रत्याशियों में मत प्रतिशत में भी सिर्फ 0.15 फीसदी का फर्क रहा था। कांग्रेस प्रत्याशी को 45.78 फीसदी तो भाजपा को 45.63 प्रतिशत वोट मिले थे। बी.वी. नायक की लोकसभ में हाजिरी 61 फीसदी रही है। उन्होंने अब तक 643 सवाल उठाए हैं और 11 डिबेट में हिस्सा लिया है।

profile of Raichur lok sabha constituency

रायचूर की कुल आबादी 22,94,951 है। इसमें 73.50 प्रतिशत ग्रामीण आबादी और 26.50 प्रतिशत शहरी आबादी है। सीट पर 22 फीसदी एससी और 18 फीसदी एसटी आबादी है। सीट पर 16,61,606 मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें 8,35,969 पुरुष और 8,25,637 महिलाएं हैं। 2014 में यहां 58 फीसदी मतदान हुआ थी। 5,08,764 पुरुषों और 4,60,125 महिलाओं ने वोट का इस्तेमाल किया।

अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व्ड रायचूर संसदीय क्षेत्र में आठ विधानसभा सीटें हैं, जिसमें चार एसटी और एक एससी के लिए रिजर्व है। इस सीट का इतिहास देखें तो यहां ज्यादातर कांग्रेस की जीत होती रही है। काग्रेस इस सीट को 11 बार जीत चुकी है। 1967 में यहां स्वतंत्र पार्टी के आर. वी. नायक और 1996 में जनता दल के राजा रंगप्पा नाइक ने यहां से जीत दर्ज की। इसके बाद 2009 में भाजपा के सन्ना पकीरप्पा ने यहां से जीत दर्ज की। इन तीन मौकों को छोड़ दें तो यहां से हमेशा कांग्रेस को जीत मिलती रही है। 1980 और 1984 में कांग्रेस के नेता बी.वी. देसाई लगातार दो बार जीते तो कांग्रेस के ही ए. वेंकटेश नायक 1998 से 2004 तक लगातार तीन बार यहां से सांसद रहे हैं। 2014 में फिर से यहां कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

रायचूर शहर की बात करें तो ये शहर कृष्णा और तुंगभद्रा नदियों की बीच में बसा हुआ और अपनी कुदरती खूबसूरती के लिए जाना जाता है। रायचूर कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर से करीबन 400 किमी की दूरी पर स्थित है। कर्नाटक ही नहीं बल्कि पूरे देश और दुनिया में रायचूर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के चलते लोकप्रिय है। इस शहर के बारे में कहा जाता है कि ये बहुत प्रचीन है। खुदाई के दौरान यहां कई शिलालेख और प्राचीन अवशेष पाए गए हैं। कर्नाटक के इस खास ऐतिहासिक शहर पर मौर्य साम्राज्य से लेकर मुगल और कई अलग-अलग राजवंशों ने शासन किया है। रायचूर पर्यटकों के बीच अपनी खूबसूरती के साथ-साथ ऐतिहासिक किलों और अन्य प्राचीन इमारतों के लिए प्रसिद्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+