लोकसभा चुनाव 2019: मंगलदोई लोकसभा सीट के बारे में जानिए
नई दिल्ली। असम की मंगलदोई लोकसभा सीट पर इस वक्त भारतीय जनता पार्टी के नेता रमन डेका सांसद हैं, जिन्होंने साल 2014 में कांग्रेस के किरिप चालिहा को 22हजार 884 वोटों से हराकर अपने नाम की थी। मंगलदोई असम के जिला दरं (Darrang) का मुख्यालय है। मंगलदोई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (निर्वाचन क्षेत्र संख्या 8) में कुल मतदाताओं की संख्या 15,15,676 है। इनमें से 7,91,539 मतदाता पुरुष हैं और 7,24,137 महिलाएं हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में 12,33,237 लोगों मतदान किया था। इनमें 6,51,272 मतदाता पुरुष और 5,81,965 मतदाता महिलाएं थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर कुल 81 फीसदी मतदान हुआ था। 1984 के 2014 के बीच यहां पर तीन बार कांग्रेस और तीन बार बीजेपी के सांसद चुने गए हैं।

मंगलदोई लोकसभा सीट में पहली बार लोकसभा का चुनाव 1952 में हुआ था। इस सीट पर कभी भी किसी एक पार्टी का एकछत्र राज नहीं रहा है। इस सीट के दो अपवाद छोड़ दिया जाए तो हमेशा इस सीट ने नया सांसद दिया है। अगर बात 1967 के चुनाव की करें तो प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के हेम बरुआ ने कांग्रेस को हराकर यहां पर जीत दर्ज की थी। लेकिन 1971 के चुनाव में इस सीट से कांग्रेस विजयी रही। 1977 में जनता पार्टी की लहर में इस सीट से कांग्रेस को एक बार फिर से हार का मुंह देखना पड़ा। 1977 में जनता पार्टी के हीरालाल पटवारी सांसद चुने गए।
लेकिन 1985 के चुनाव में यहां से निर्दीयल उम्मीदवार सैफुद्दीन अहमद चुनाव जीते। लेकिन 1991 में कांग्रेस ने वापसी की और प्रवीण डेका सांसद चुने गए। 1996 में यहां से असम गण परिषद के बीरेंद्र प्रसाद सांसद चुने गए। 1998-99 के चुनावों में यहां से कांग्रेस माधब राजबंशी चुनाव जीते। लेकिन 2004 के बाद से इस सीट भाजपा का कब्जा है। 2004 में यहां बीजेपी के नारायण चंद्र जीते। इसके बाद 2009 से चुनाव में यहां से बीजेपी के रमन डेका चुनाव जीतते आ रहे हैं।
मौजूदा सांसद के बारे में
2014 के आम चुनाव में रमन डेका ने कांग्रेस के किरिप चालिहा को 22 हजार 884 वोटों से हराया था। 2014 में बीजेपी को इस सीट पर 39.44 फीसदी वोट मिले जबकि कांग्रेस को 37.5 फीसदी मत मिले। मौजूदा सांसद रमन डेका (63) एक बिजनेसमैन है। अगर हम उनके पांच साल के कार्यकाल पर नजर डालें तो उन्होंने पांच साल में लोकसभा में 96 प्रश्न पूछे, जबकि उन्होंने 31 डिबेट में हिस्सा लिया। वहीं अगर उनकी लोकसभा में उपस्थिति की बात करें तो वे मई 2014 से दिसंबर 2018 के बीच उनकी उपस्थिति 96 फीसदी रही। पिछले तीन बार से यहीं भाजपा जीतती आ रही है। इस लिहाज से देखा जाए तो यहां पर बीजेपी मजबूत स्थिति में दिख रही है। मंगलदोई एक ग्रामीण बहुल सीट है। इस सीट की 92.8 प्रतिशत आबादी ग्रामीण है।
मंगलदोई एक परिचय: प्रमुख बातें
- मंगलदोई असम के जिला दरं (Darrang) का मुख्यालय है।
- दरांग भारत के असम राज्य में उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र का प्रसिद्ध जिला है। इस जिले के उत्तर में भूटान तथा दफला पहाड़ियाँ और दक्षिण में ब्रह्मपुत्र नदी है।
- यहां नदी द्वारा निर्मित क्षेत्र होने के कारण धान, राई, सरसों, गन्ना और जूट यहाँ अत्यधिक मात्रा में उत्पन्न होते हैं।
- इस क्षेत्र में चाय के बागानों की भरमार है। इस जिले में चाय उत्पादन के कारखाने, रेशम के कीड़े पालने का उद्योग तथा रेलवे का वर्कशॉप है।












Click it and Unblock the Notifications