लोकसभा चुनाव 2019: जानिए केरल की मलप्पुरम सीट के बारे में

नई दिल्ली। दक्षिण भारत के राज्य केरल में मलप्पुरम शहर स्थित हैं। यहां पहली निकाय का गठन 1969 में हुआ था जिसे 40 वार्ड में बांटा गया था। शहर का नाम मलप्पुरम पहाड़ी चोटी के नाम पर रखा गया है। मलप्पुरम का अर्थ होता है पहाड़ी की चोटी। यह शहर प्राचीन इतिहास में सैन्य मुख्यालय था। यहां पर 1500 साल पुराना जैन मंदिर स्थित है जोकि काफी प्रसिद्ध है। यह शहर हरियाली, खूबसूरत पहाड़, झरनों की वजह से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहता है। यह शहर अपनी स्वच्छता के लिए भी जाना जाता है। यहां के अधिकतर लोग मिडिल ईस्ट में नौकरी करते हैं जिसकी वजह से यहां के बैंकों में बड़ी मात्रा में एनआरआई डिपॉजिट होता है। यहां पर होटल, बेकरी व्यापार काफी समृद्ध है। साथ ही मेडिकल और हथकरधा के क्षेत्र में भी शहर काफी विकसित है। मलप्पुरम में दुनियाभर की जानी-मानी कार कंपनियों का शोरूम है, यही वजह है कि पिछले कुछ सालों में सर्वाधिक गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन यहां हुआ है। मलप्पुरम को केरल राज्य में आरटीओ का कोयला खदान कहा जाता है क्योंकि आरटीओर रजिस्ट्रेशन से काफी बड़ा राजस्व इकट्ठा होता है। यहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं जोकि शहर के लिए राजस्व का बड़ा साधन है। यहां मुख्य रूप से मलयालम और अंग्रेजी भाषा बोली जाती है।

mallapuram

2017 में हुए थे उपचुनाव

मलप्पुरम केरल की 20 लोकसभा सीटों में से काफी अहम लोकसभा सीट है। इससे पहले मलप्पुरम लोकसभा सीट का नाम मंजेरी लोकसभा सीट था। यहां कुल सात विधानसभा क्षेत्र हैं जिनके नाम कोंडोट्टी, मंजेरी, परिंथलमन्ना, मंकडा, मलप्पुरम, वेंगरा, वलिकुन्नु है। यहां मौजूदा सांसद पीके कुन्हालिकुट्टी हैं जिन्होंने 2017 के उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। उन्होंने सीपीआईएम के उम्मीदवार एमबी फैसल को हराकर यह सीट जीती थी। यहां पर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता इडपक्कथ अहमद थे जिनका 1 फरवरी 2017 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। जिसके बाद यहां दोबारा उपचुनाव कराया गया जिसमे उनकी पार्टी के नेा पीके कुन्हालिकुट्टी ने जीत दर्ज की थी।

50-50 शहरी और ग्रामीण आबादी

मलप्पुरम की कुल आबादी 1792991 है, जिसमे 50.43 फीसदी ग्रामीण आबादी है जबकि 49.57 फीसदी शहरी आबादी है। जबकि 8.24 फीसदी एससी और 0.23 फीसदी एसटी हैं। कुल मतदाताओं की बात करें तो इनकी संख्या 1198444 है, जिसमे 598207 पुरुष मतदाता हैं जबकि 600237 महिला मतदाताएं हैं। वर्ष 2017 में हुए उपचुनाव में पीके कुन्हालिकु्ट्टी ने कुल 935334 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। वहीं 2014 के चुनाव की बात करें तो ई अहमद ने 51.29 फीसदी वोट हासिल किए थे जबकि उनके विरोदी सीपीआईएम उम्मीदवार पीके सैनबा ने 28.47 फीसदी वोट हासिल किए थे।

सीपीआईए उम्मीदवार की हार

आईयूएमएल उम्मीदवार पीके कुन्हालिकुट्टी ने सीपीआईएम उम्मीदवार एमबी फैसल को चुनाव में मात देकर जीत हासिल की थी। कुन्हालिकुट्टी को 515330 वोट हासिल हुए थे, जबकि एमबी फैसल को 36.81 फीसदी वोट हासिल हुए थे। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो ई अहमद को कुल 437723 यानि 51.29 फीसदी वोट हासिल हुए थे, जबकि सीपीआईएम उम्मीदवार पीके सैनबा को 242984 यानि 28.47 फीसदी वोट हासिल हए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+