लोकसभा चुनाव 2019: जानिए केरल की कासरगोड सीट, जहां सीपीआईएम का गढ़ है
कासरगोड। दक्षिण भारत के केरल राज्य में कासरगोड़ जिला है जोकि अपनी समृद्ध जैविक विविधता के लिए जाना जाता है। पश्चिमी घाट में पाई जाने वाली जैविक विविधता की वजह से यह काफी लोकप्रिय है। यह शहर चंद्रगिरी, बेकल किला, चंद्रगिरी नदी के के लिए भी प्रसिद्ध है। इतिहास की नजर से देखे तो यहां कोलाथिरी राजा, रानीपुरम का प्राकृतिक वातावरण, कोत्तनचेरी की पहाड़ियां भी आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं साथ ही मडियांव कुलम मंदिर, मधुर मंदिर, अनंतपुरम झील मंदिर और मालिक दीनार मस्जिद भी यहां काफी लोकप्रिय है। यह केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से 585 किलोमीटर दूर है। यहां मुख्य रूप से मलयालम, तुलु, बीरी भाषे, कन्नड़ बोली जाती है। बहुत कम ही लोग हिंदी और उर्दू भाषा में बात करते हैं। आपको बता दें कि कासरगोड केरल राज्य में सबसे ज्यादा एचआईवी प्रभावित जिलो में से एक है। यहां कुल 970 एचआईवी के मामले दर्ज किए गए हैं। दो महीनों के भीतर 2016 में एचआईवी की वजह से दो लोगों की मृत्यु हो गई थी। जिन जगहों पर कासरगोड में एचआईवी सर्वाधिक है वह धर्मथड़का, निलेश्वरम, मंजेश्वर, भंदियोद, वेल्लारीकुंडु, कासरगोड शहर और पड़न्नक्कड अहम हैं।

1951 में बनी लोकसभा सीट
कासरगोड़ लोकसभा सीट का गठन 1951 मे किया गया था। यहां कुल चार विधानसभा सीटें हैं जोकि मंजेश्वर, कसारगोड, उडमा और कन्हानगड़ हैं। इससे पहले इसे दक्षिण कनारा जिला कहा जाता था, जिसमे कसारगोड, मैंगलोर, पनामांगलोर, पुत्तूर, होडसुंग थे। लेकिन इसके मद्रास में विलय के बाद इस सीट को मैंगलोर लोकसभा सीट के नाम से जाना जाने लगा। बाद में कसारगोड और होदुर्ग सीटों को केरल में मिला दिया गया और इसे कसारगोड लोकसभा सीट का नाम दिया गया।
सीपीआईएम का दबदबा
कारगोड में मुख्य राजनीतिक दल सीपीआईएम, कांग्रेस, भाजपा और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग हैं। उत्तरी कासरगोड पर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का दबदबा है जबकि दक्षिण कासरगोड में सीपीआई का प्रभाव है। कुछ शहरी और ग्रामीण इलाकों में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा है। कासरगोड से मौजूदा लोकसभा सांसद पी करुणाकरन हैं जोकि सीपीआईएम पार्टी के नेता हैं। उन्होंने कुल मतदान का 39.52 फीसदी वोट हासिल किया था, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार टी सिद्दीकी को 38.80 फीसदी वोट हासिलए हुए थे, जबकि भाजपा के उम्मीदवार के सुरेंद्रन को 17.74 फीसदी मत हासिल हुए थे। इस सीट पर लेफ्ट और कांग्रेस के बीच ही कांटे की टक्कर रही है। वर्ष 1989 से यहां सीपीआईएम का सांसद है। वह वर्ष 2004 से यहां सीपीआईएम के सांसद हैं। उनसे पहले यहां वर्ष 1996 से 2004 तक टी गोविंदम सीपीआईएम के सांसद रहे हैं।
पिछली बार 78 फीसदी मतदान
कासरगोड में कुल मतदाताओं की बात करें तो इनकी संख्या 1243730 है, जिसमे कुल 595047 पुरुष और 648683 महिला मतदाता हैं। कासरगोड की कुल आबादी 1767968 है जिसमे 56.21 फीसदी ग्रामीण आबादी है और 43.79 फीसदी शहरी आबादी है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां कुल 78 फीसदी मतदान किया गया था। जिसमे कुल 974215 मतदाताओं में से 459537 पुरुष मतदाता और 514678 महिलाएं मतदाता थीं, जिन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। इस चुनाव में सीपीआईएम नेता पी करुणाकरन ने कांग्रेस के उम्मीदवार को तकरीबन छह हजार वोटों से हराया था।












Click it and Unblock the Notifications