लोकसभा चुनाव 2019: जानिए केरल की कन्नूर सीट के बारे में, जो अपनी खूबसूरती के लिए है प्रसिद्ध
नई दिल्ली। केरल राज्य का शहर कन्नूर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है, इसे केरल का मुकुट भी कहा जाता है। यह केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से 518 किलोमीटर दूर है। ब्रिटिश काल में कन्नूर को कैनानोर के नाम से भी जाना जाता था और इस नाम का आज भी भारतीय रेलवे इस्तेमाल करता है। कन्नूर उत्तरी मालाबर क्षेत्र का सबसे बड़ा शहर है। कन्नूर की संस्कृति, इतिहास, कला और परंपरा काफी समृद्ध है। सैन्य दृष्टि से कन्नूर भारत के लिए काफी अहम जगह है। देश की कुल 62 मिलिट्री कैंटोनमेंट में कन्नूर भी एक है और यह डिफेंस सेक्युरिटी कोर्प का मुख्यालय है। साथ ही क्षेत्रीय सेना की 122 वीं बटालियन भी यहीं पर स्थित है। इंडियन नेवल अकादमी भी कन्नूर शहर के उत्तर में 35 किलोमीटर दूर है। यह एशिया की सबसे बड़ी और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी नौसेना अकादमी है। यहां प्राकृति पहाड़, ताड़ के पेड़, लक्षद्वीप सागर कन्नूर की खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। यहां का विख्यात किला सेंट एंजिलो फोर्ट काफी लोकप्रिय है, जिसमे 1505 में प्रथम पुर्तगाली वायसराय डॉन फ्रांसिस्को डी अलमीडा ने बनवाया था। बाद में इस किले पर डचों का नियंत्रण हो गया था। लेकिन अंत में अंग्रेजो ने इसपर कब्जा कर लिया। मौजूदा समय में यह भारतीय पुरातत्विक सर्वेक्षण के अधीन है। यह कन्नूर से महज 3 किलोमीटर दूर है।

भगवान कृष्ण का जन्मस्थान
कन्नूर शहर का यह नाम कनाथूर जोकि एक प्राचीन गांव है उससे निकला है, इस नाम से कई भ्रम और कथाएं भी जुड़ी हैं। माना जाता है कि कन्नूर नाम कन्नान यानि भगवान कृष्ण के नाम से बना है, जबकि उरू इस जगह को कहते हैं जहां भगवान कृष्ण का निवास होता है। कन्नूर लोकसभा सीट का गगठन 1977 में किया गया था। इसे पहले कनान्नोर के नाम से जाना जाता था। यहां कुल 7 विधानसभा सीटें हैं जिनके नाम तलीपरंबा, अजीकोड, कन्ननूर, इरिकुर, धर्मादम, मतन्नूर, पेरावूर है।
सीपीआई का दबदबा
कन्नुर में मुख्य रूप से कांग्रेस और सीपीआईएम का दबदबा रहता है। यहां के मौजूदा सांसद सीपीआईएम के पीके श्रीमथी हैं जिन्हें कुल 45.15 फीसदी यानि 427622 वोट हासिल हुए थे। जबकि दूसरे स्थान पर कांग्रेस के उम्मीदवार के सुधाकरन थे, जिन्हें कुल 44.46 फीसदी यानि 421056 फीसदी वोट हासिल हुए थे। जबकि भाजपा के उम्मीदवार पीसी मोहनन को महज 5.45 फीसदी यानि 51636 फीसदी वोट हासिल हुए थे। कांग्रेस नेता मुल्लापेल्ली रामचंद्रन यहां पांच बार लगातार सांसद रहे। वह 1984 से लेकर 1998 तक यहां के सांसद रहे, जिसके बाद 1999 में सीपीआईएम के एपी अब्दुलकुट्टी ने उन्हें हराया था।
81 फीसदी मतदान
कन्नूर के कुल मतदाताओं की बात करें तो इनकी आबादी 1170266 है, जिसमे पुरुष मतदाताओं की संख्या 548454 और महिला मतदाताओं की संख्या 621812 है। कन्नूर की कुल आबादी 1672184 है, जिसमे 39.18 फीसदी लोग ग्रामीण इलाको में रहते हैं, 60.82 फीसदी लोग शहरी इलाकों, 3.23 फीसदी लोग एससी और 2.24 फीसदी लोग एसटी हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो यहां कुल 81 फीसदी मतदान हुआ था, जिसमे से 439557 पुरुष मतदाता और 507560 महिला मतदाता थीं।












Click it and Unblock the Notifications