लोकसभा चुनाव 2019: गुवाहाटी लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली। आज हम बात करेंगे असम की राजधानी गुवाहाटी लोकसभा सीट के बारे में, जहां से बिजॉय चक्रवर्ती बीजेपी से सांसद हैं। सबसे पहले हम आपको गुवाहाटी शहर के और इस सीट के विशेषता के बारे में बताएंगे। यह ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा, पूर्वोत्तर भारत का मुख्य शहर है। यह नगर प्राचीन हिंदू मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। प्राचीन काल में इस महानगर को प्राग्ज्योतिस्पुर के नाम से जाना जाता था, जो की प्राचीन असम की राजधानी थी। गुवाहाटी असम का महत्त्वपूर्ण व्यापार केंद्र तथा बंदरगाह है। इसे विश्व का सबसे बड़ा चाय का बाजार भी माना जाता।

profile of Gauhati lok sabha constituency

गुवाहाटी की आबादी मिलीजुली है, जिसमें असमी, बंगाली, पंजाबी, बिहारी, नेपाली, राजस्थानी तथा बांग्लादेशी शामिल हैं। वहीं इस शहर के स्मारक एवं दर्शनीय स्थल की बात करें तो कामाख्या मंदिर देश प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इसके अलावा चित्राचल हिल पर स्थित नवग्रह मंदिर नवग्रहों को समर्पित है। इसके अलावा और ऐसे कई प्रसिद्ध धर्म स्थल और स्मारक है जहां पर पर्यटकों को जमावड़ा लगता है।

पहली बार कांग्रेस ने जीती थी सीट

अब इस सीट के राजनीतिक परिदृश्य के बारे में बात करें तो इस सीट पर पहला लोकसभा चुनाव 1951 में हुआ था। तब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से रोहिणी कुमार चौधरी सांसद चुने गए थे। इसके बाद 1956 में जब दूसरा लोकसभा चुनाव हुआ तो देवेंद्र नाथ शर्मा कांग्रेस के टिकट से मैदान में थे और सांसद चुने गए। 1957 में हुए लोकसभा चुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार हेम बरुआ सांसद बने। इसके बाद अगले चुनाव में भी हेम बरुआ ही चुने गए। इसके अलावा 1967 कम्यूनिटी पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार धीरेश्वर कलीता संसद बने। 1971 में एक बार फिर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की ओर से दिनेश गोस्वामी सांसद चुने गए।

कब कौन सांसद बना

इसके बाद 1977 में रेणुका देवी भारतीय लोक दल की ओर से मैदान में उतरे और चुनाव जीते। इसके बाद 1985 में हुए लोकसभा चुनाव दिनेश गोस्वामी निर्दलीय पार्टी से चुनाव जीतकर सांसद चुने गए। लेकिन 1991 के चुनाव में कांग्रेस की सीट पर फिर वापसी हुई और उसने किरीप चलिहा को मैदान में उतारा और उन्होंने जीत हासिल की। 1996 के चुनाव में असम गाना परिषद के प्रबिन चंद्रा सरमाह सांसद चुने गए। 1998 में भुबनेश्वर कलिता कांग्रेस के टिकट पर जीतकर संसद पहुंचे। लेकिन एक दिन ऐसा भी आया जब 1999 के चुनाव में यह सीट बीजेपी के कब्जे में आ गई। हालांकि 2004 के चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर वापसी की लेकिन 2009 से यह सीट बीजेपी के पास ही है।

कुल मतदाताओं की संख्या 19,22,270 है

गुवाहाटी लोकसभा सीट के लिए कुल मतदाताओं की संख्या 19,22,270 है। इसमें 9,88,067 पुरुष मतदाता है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 9,34,203 है। वहीं भौगोलिक दृष्टिकोण से देखें तो यहां की कुल जनसंख्या 29,61,618 है। इसमें से 59.81 फीसदी जनसंख्या ऐसी है जो गांवों में रहती है, जबकि 40.19 फीसदी लोग शहरों में निवास करते है। 7.51 फीसदी ऐसे लोग हैं जो अनुसूचित जाति से आते हैं जबकि 12.48 प्रतिशत लोग अनुसूचित जनजाति से आते हैं।

स्ट्राइक रेट में कौन आगे

वहीं इस सीट के लिए राजनीतिक पार्टियों के स्ट्राइक रेट की बात करें तो कांग्रेस का 62.5 फीसदी है जबकि बीजेपी का 37.5 प्रतिशत। इस सीट से मौजूदा सांसद बिजॉय चक्रवर्ती प्रमुख रूप से सोशल वर्कर है और पूर्व अध्यापक भी रह चुकी हैं। सदन में इन्होंने 38 सवाल की हैं जबकि इनकी उपस्थित 69 फीसदी रही है। 2014 के लोकसभा चुनाव में कुल 79 फीसदी वोट पड़े थे। जिसमें कुल 15,11,729 मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। इसमें 7,85,494 फीसदी पुरुष शामिल थे जबकि 7,26, 235 फीसदी महिला मतदाता थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+