लोकसभा चुनाव 2019: बरपेटा लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली। आज हम बात करेंगे असम की बरपेट लोकसभा सीट के बारे में, जहां से सिराजुद्दीन अजमल सांसद हैं। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता सिराजुद्दीन अजमल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को मात देते हुए जीत हासिल की थी। 2014 के चुनाव में सिराजुद्दीन को कुल 394,702 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर बीजेपी रही जिसके उम्मीदवार चंद्र मोहन को 352,361 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी थी जिसको 277,802 वोट मिले थे। इन तीनों पार्टियों को वोट प्रतिशत की बात करे तो AIUDF को 32.73, बीजेपी को 29.22 और कांग्रेस को 23.04 फीसदी वोट पड़े थे।

profile of Barpeta lok sabha constituency

इस सीट के राजनीतिक परिदृश्य के बारे में आपको बता दे कि यहां से 1951 में पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ था। पहले लोकसभा चुनाव में इस सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार बेली राम दास ने जीत हासिल करते हुए संसद पहुंचे थे। 1962 में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने एक बार फिर जीत हासिल की और रेणुका देवी सांसद निर्वाचित हुईं। इसके बाद 1967 में हुए लोकसभा चुनाव में फखरूद्दीन अली अहमद कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते। फखरुद्दीन इस सीट से लगातार दो बार संसद रहे।

दो बार सांसद बने इस्माइल खान

सके बाद 1977 में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार इस्माइल हुसैन खान ने जीत हासिल की। 1982 में भी इस्माइल खान कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और दूसरी बार सांसद बने। 1991 के लोकसभा चुनाव में राजनीति ने करवट ली और इस सीट पर उद्धब बर्मन जो कि कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से मैदान में थे, चुनाव जीत गए। 1996 में भी बर्मन सांसद चुने गए थे। इसके बाद 1998, 1999 और 2004 में इस सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कब्जा रहा और गोलम ओसमानी सांसद रहे। 2009 में कांग्रेस ने इस्माइल हुसैन को मैदान में उतारा और जीत हासिल की।

इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या?

इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 14,30,175 है। इनमें 7,55,559 पुरुष मतदाता है जबकि 6,74 616 महिला मतदाता हैं। भौगोलिक स्थिति पर नजर डाले तो यहां की कुल जनसंख्या 24,00,129 है। जिसमें से 90.37 प्रतिशत जनता गांवों में निवास करती है जबकि 9.63 प्रतिशत शहर में। 7.71 प्रतिशत लोग अनुसूचित जाति से आते हैं जबकि 2.91 प्रतिशत अनुसूचित जन जाति के हैं। इस सीट के लिए राजनीतिक पार्टियों के स्ट्राइक रेट की बात करें तो भारतीय कांग्रेस पार्टी का औसत रेट 75 फीसदी है जबकि कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की 25 फीसदी है।

सदन में 270 सवाल उठाए हैं सिराजुद्दीन अजमल

वर्तमान सांसद सिराजुद्दीन अजमल ने सदन में 270 सवाल उठाए हैं। सदन में उनकी उपस्थिति 35 फीसदी रही है जबकि उन्होंने 29 चर्चाओं में हिस्सा लिया है। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में इस सीट के लिए कुल 84 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 12,05,863 है। इसमें 6,34,405 पुरुष मतदाता है जबकि 5,71,458 महिला मतदाता है। आंकड़ों पर नजर डाले तो इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। सबसे ज्यादा बार जीत भी कांग्रेस को ही मिली है। ऐसे में अब देखना है कि कांग्रेस इस बार किसको चुनाव मैदान में उतरती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+