लोकसभा चुनाव 2019: आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: पंजाब की आनंदपुर साहिब सीट से मौजूदा सांसद शिरोमणि अकाली दल के प्रेम सिंह चंदूमर्जा हैं। वो पिछले तीन बार से इस सीट पर काबिज हैं। पंजाब की आनंदपुर साहिब सीट को शिरोमणि अकाली दल का गढ़ माना जाता है। 68 साल के प्रेम सिंह को साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 347394 वोट मिले थे। वहीं, इस सीट पर दूसरे नंबर पर रही थी कांग्रेस पार्टी की अंबिका सोनी उन्हें 323697 वोट मिले थे और इस तरीके से यह सीट से शिरोमणि अकाली दल ने 23697 वोटों से जीत ली थी। आपको बता दें, अंबिका सोनी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में आती हैं। यूपीए में वो मंत्री भी रह चुकी हैं। लेकिन, 2014 में ऐसी मोदी लहर चली उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा।

profile of Anandpur sahib lok sabha constituency

आनंदपुर साहिब सीट का इतिहास

इस सीट पर साल 2009 में कांग्रेस पार्टी के रवनीत सिंह बिट्टू को जीत मिली। लेकिन 2014 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। रवनीत सिंह बिट्टू की जगह यहां से चुनाव लड़ने आईं कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता अंबिका सोनी। लेकिन अंबिका सोनी को यहां से हार का सामना करना पड़ा। 2014 में जनता ने शिरोमणि अकाली दल को यहां पर वोट दिया। वहीं सबसे चौंकाने वाली बात थी नंबर 3 पर ,आम आदमी पार्टी के हिम्मत सिंह शेरगिल को 306008 वोट मिले। पहली बार में कोई पार्टी किसी राज्य में चुनाव लड़े और उसे इतनी ज्यादा वोट मिल जाए शायद ही इसकी उम्मीद किसी ने की होगी। चौथे नंबर पर रही थी बहुजन समाज पार्टी के के. एस. मखान, जिन्हें 59124 वोट मिले थे।

संसद मे प्रेम सिंह दिसंबर 2018 तक 172 डिबेट्स में भाग ले चुके हैं। कोई भी प्राइवेट मेंबर बिल संसद के पटल पर नहीं रखा है। वहीं, जनता के लिए 403 सवाल पूछ चुके हैं। लोकसभा में उनकी उपस्थिति 85 फीसदी रही है। लोकतंत्र में एक बात बहुत पुरानी है। लोकतंत्र में जनता जनार्दन होती है। जिसे चाहती है उसे अपना नेता बना देती है और जिसे नहीं चाहती उसे अपना नेता स्वीकार करने से इनकार कर देती है। मतलब साफ है जनता जिसे चाहेगी वह जीत जाएगा और जनता जिसे चाहेगी वह हार जाएगा। इस सीट की कहानी भी कुछ ऐसी ही है शिरोमणि अकाली दल यहां से दोबारा से जीत की उम्मीद कर रही है तो वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी इस सीट पर जी जान से लगी है। वहीं, कांग्रेस क्योंकि राज्य में उनकी सत्ता है वह भी यहां पर पूरी तरीके से मेहनत कर रहे हैं तो देखना होगा साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर क्या जनता किसी नए नेता को चुनकर लोकसभा में भेजेगी या इस बार प्रेम सिंह ही यहां से सांसद होंगे। तो इंतजार कीजिए लोकसभा चुनाव के नतीजों का।

ये भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव 2019 : खादुर साहिब लोकसभा सीट के बारे में जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+