लोकसभा चुनाव 2019 : खादुर साहिब लोकसभा सीट के बारे में जानिए
नई दिल्ली: पंजाब की खादुर साहिब लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद शिरोमणि अकाली दल के रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा हैं। साल 2014 के चुनाव में 81 साल के रंजीत सिंह को 67332 वोट मिले थे। वहीं, दूसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी की हरमिंदर सिंह गिल थी, जिन्हें 366763 वोट मिले थे और इस तरीके से यहां से अकाली दल को एक लाख से ज्यादा वोटों से जीत मिली थी। रणजीत सिंह ने 18 मई 2014 को अपने संसद पद की शपथ ली थी। यह पहली बार था जब वह लोकसभा का चुनाव जीतकर दिल्ली में पहुंचे हो।

खादुर साहिब लोकसभा सीट का इतिहास
इस सीट के इतिहास पर नजर डाली जाए तो यह सीट 2009 में ही बनी थी। जिसके बाद से यहां शिरोमणि अकाली दल का कब जा रहा है। साल 2009 में यहां से रतन सिंह अजनाला जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। वहीं, साल 2014 में अकाली दल का ही कब्जा रहा। बस फर्क इतना था कि यहां से सांसद साहब बदल गए और इस बार टिकट दिया गया रंजीत सिंह को। यह सीट लोकसभा ही नहीं विधानसभा के नजरिये से भी काफी अहम मानी जाती है। यहां पर 9 विधानसभा सीटें हैं जोकि पंजाब असेंबली में पहुंचने के लिए एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। यहां से हमेशा से कांग्रेस पार्टी और अकाली दल की टक्कर देखी जाती है। वहीं इस बार भारतीय जनता पार्टी के नेता भी यहां से अलग तैयारी में लगे हैं।
रणजीत सिंह का लोकसभा में प्रदर्शन
सांसद जब लोकसभा में पहुंच जाए तो जनता को उम्मीद होती है कि उनके बारे में बात की जाएगी और लोकसभा में खड़े होकर उनके हक के सवाल पूछे जाएंगे। अभी तक रणजीत सिंह 6 डिबेट्स में भाग ले चुके हैं। उन्होंने कोई भी प्राइवेट मेंबर बिल संसद के पटल पर नहीं रखा है। अभी तक 30 सवाल भी पूछे हैं। वही लोकसभा में उनकी मौजूदगी 68 फीसदी रही है यह डाटा दिसंबर 2018 तक का है।
साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारी तो शुरू कर दी है। लेकिन पंजाब.... पंजाब में चलती है कैप्टन अमरेंद्र सिंह की। तो इस बार देखना होगा कप्तान साहब अपनी टीम की कप्तानी किस अंदाज से करते हैं। क्या विधानसभा चुनाव का इतिहास यहां पर दोहराया जाएगा या दोबारा से बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल राज करेंगे तो इंतजार कीजिए लोकसभा चुनाव के नतीजों का।
ये भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव 2019 : फिरोजपुर लोकसभा सीट के बारे में जानिए
-
IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
Ladli Behna Yojana: अप्रैल में कब आएंगे 1500 रुपये? जानें किस तारीख को आएगी अगली किस्त -
Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
रमजान के महीने में मुस्लिम पत्नी की दुआ हुई कबूल, हिंदू क्रिकेटर बना चैम्पियन, आखिर कौन है यह महिला -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: किसानों का बढ़ रहा इंतजार, कब आएगी सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त? -
Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट?












Click it and Unblock the Notifications