मेलबर्न में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के बीच लहराया खालिस्तानी झंडा, वीडियो हुआ वायरल
Pro-Khalistan protest Melbourne: ऑस्ट्रेलिया में भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में खालिस्तान समर्थकों (Khalistan supporters) ने जमकर हंगामा किया। यह घटना शुक्रवार को मेलबर्न स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर हुई।
द ऑस्ट्रेलिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित इस जश्न में अचानक पहुंचे खालिस्तानी समर्थकों ने कार्यक्रम को बाधित किया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय प्रवासी जहां तिरंगा फहरा रहे थे और देशभक्ति गीत गा रहे थे, वहीं दूसरी ओर खालिस्तान समर्थक खालिस्तानी झंडा लहराते हुए विरोध कर रहे थे।

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी हुई और मौखिक झड़प की स्थिति बन गई। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को बिगड़ने से पहले नियंत्रित किया।
Khalistan flag Melbourne: ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी गतिविधियों का बढ़ता असर
मेलबर्न की यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। पिछले महीने मेलबर्न के बोरोनिया इलाके में स्थित स्वामीनारायण मंदिर और दो एशियाई रेस्तरां पर नफरत भरे ग्रैफिटी लिखे गए। मंदिर की दीवार पर न केवल खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए, बल्कि हिटलर की तस्वीर के साथ "गो होम ब्राउन " जैसा अपमानजनक संदेश भी स्प्रे पेंट से लिखा गया।
(Oneindia इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है)
इससे एक दिन पहले, एडिलेड में एक भारतीय व्यक्ति पर पार्किंग विवाद के दौरान हमला किया गया था। पुलिस ने इसे नस्लीय रूप से प्रेरित हमला मानकर जांच शुरू की थी। यह पहली बार नहीं है जब खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय समुदाय के कार्यक्रमों को निशाना बनाया हो। 2024 में भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों और खालिस्तानी समर्थकों के बीच टकराव की घटना सामने आई थी।
खालिस्तानियों की बढ़ती नफरत
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही नहीं, बल्कि आयरलैंड में भी भारतीय मूल के लोगों को नफरत से प्रेरित हमलों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में एक 6 साल की भारतीय मूल की बच्ची के साथ बच्चों के एक समूह ने मारपीट की और उसके निजी अंगों पर हमला किया। इस घटना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा हुई। आयरलैंड के राष्ट्रपति माइकल डी हिगिन्स ने भी इन हमलों की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications