ममता बनर्जी की फोटोशॉप तस्वीर शेयर करने पर बीजेपी महिला नेता गिरफ्तार

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019(Lok Sabha Elections 2019) के दौरान राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में मामला गिरफ्तारी तक पहुंच गया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फोटोशॉप फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद अब पुलिस ने भाजपा की महिला नेता को गिरफ्तार कर लिया है।

 Priyanka Sharma Bharatiya Janata Yuva Morcha was arrested on charges of posting a photo-shopped picture of WB CM

दरअसल पश्चिम बंगाल में पहले ही ममता बनर्जी की टीएमसी पार्टी और भाजपा के बीच तीखी जंग चल रही है। अब तक हुए छह चरणों के मतदान के दौरान हर बार भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटनाएं सामने आई है। वहीं ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है। वहीं भाजपा नेता भी ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधते हैं। इस बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता द्वारा ममता बनर्जी की बनावटी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते के बाद से हंगामा मच गया।

पुलिस में शिकायत दर्ज कर वाई गई, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भाजपा नेता प्रियंका शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे हालात पर नजर रखे हुए है। दोनों दलों के बीच टकराव की आशंकाओं के मद्देनजर भी पुलिस पहले से ही अलर्ट है।वहीं प्रियंका की मां ने कहा कि जैसे बाकी लोग सोशल मीडिया पर फोटोशॉप की गई तस्वीरें शेयर करते हैं उसी तरह से उनकी बेटी ने भी तस्वीर शेयर की, लेकिन चूंकी वो वि रोधी पार्टी की है इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया ग या। गौरतलब है कि भाजपा युवा मोर्चा की प्रियंका शर्मा ने प्रियंका चोपड़ा के MET Gala अवतार में ममता बनर्जी की तस्वीर फोटोशॉप कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+