रोड शो से पहले प्रियंका गांधी ने रिलीज किया ऑडियो मैसेज, बोलीं-मैं कल आ रही हूं

रोज शो से पहले प्रियंका गांधी का ऑडियो मैसेज,बोलीं-मैं आ रही हूं

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव की जिम्मेदारी संभालने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोर्चा संभाल ली है। कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव और पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर कांग्रेस के सीटों का आंकड़े को बढ़ाने में जुट गई है। कल प्रियंका गांधी लखनऊ में मेगा रैली कर रही है। अब तक कांग्रेस की स्टार प्रचारक की भूमिका में रहीं प्रियंका सक्रिय राजनीति में उतरते ही रायबरेली और अमेठी की सीमा लांघकर यूपी की राजधानी लखनऊ से लोकसभा चुनाव प्रचारक की शुरुआत कर रही है। प्रियंका गांधी कल लखनऊ में अपना रोडशो करेंगी।

 Priyanka releases audio message ahead of UP visit, asks people to participate in new kind of politics

प्रियंका के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी और महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे। अपने लखनऊ दौरे से पहले प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम एक ऑडियो संदेश जारी किया है। यूपी में दाखिल होने से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऑडियो मेसेज के जरिए लोगों को संबोधित किया है।

30 सेकेंड के इस ऑडियो में क्लिप में प्रियंका ने लोगों को कांग्रेस से जुड़ने की अपील की है। इस ऑडियो मैसेज को 60 लाख लोगों तक पहुंचाया गया है। इस ऑडियो में प्रियंका ने कह रही हैं 'नमस्कार मैं प्रियंका गांधी वाड्रा बोल रही हूं। कल मैं आप सबसे मिलने लखनऊ आ रही हूं और मेरे दिल में आशा है कि हम सब मिलकर एक नई राजनीति की शुरूआत करेंगे। एक ऐसी राजनीति जिसमें आप सब भागीदार होंगे।,मेरे युवा दोस्त, मेरी बहनें और सबसे कमजोर व्यक्ति, सबकी आवाज सुनाई देगी। आइए मेरे साथ मिलकर इस नए भविष्य, इस नई राजनीति का निर्माण करें। धन्यवाद।'

जिन तकनीक, सोशल मीडिया का 2014 के लोग सभा में भाजपा ने भरपूर फायदा उठाया,उसी सोशल मीडिया की ताकत को इस बार कांग्रेस भुनाने में जुटी है। इस मेगा रोड शो में प्रियंका के साथ उनके भाई और कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी भी होंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस के रोड शो के लिए लखनऊ प्रशासन द्वारा तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया रोड शो करते हुए पहुंचेंगे। शनिवार को जिला प्रशासन के साथ कांग्रेस नेताओं की बैठक में उनके रोड शो के रूट को अंतिम रूप दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+