प्रियंका ने कांग्रेस की 'फौज' में जोश भर दिया है- सलमान खुर्शीद

नई दिल्ली- कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा की सक्रिय राजनीति में एंट्री का प्रभाव महससू किया जाने लगा है। उनके मुताबिक उनके आने से पार्टी कार्यकर्ता न केवल उत्साहित हैं, बल्कि उनमें एक नया जोश भर गया है।

Priyanka has energised Congress troops Salman Khurshid

एक इंटरव्यू में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, "निश्चित रूप से (कांग्रेस) कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है।" पार्टी के पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव के बारे में खुर्शीद ने कहा कि, "उन्होंने (कार्यकर्ताओं) फौज में वही जोश भर दिया है, जैसा कि पहले था।" जब उनसे पूछा गया कि क्या अभी भी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के साथ आने की उम्मीद बची है? इसपर खुर्शीद ने कहा कि, " मैं समझता हूं कि यह अफवाह भर है.....हो सकता है कि सभी पार्टियां (एसपी,बीएसपी और कांग्रेस) दोबारा विचार करें और कुछ संभावना निकल आए। लेकिन, मैं साफ करना चाहूंगा कि ऐसी किसी बात का कोई ठोस संकेत नहीं है। हम अपने दम पर तैयारी कर रहे हैं। लेकिन, हमारे अध्यक्ष (राहुल गांधी) ने बहुत ही नरमी दिखाई है, बार-बार कह रहे हैं कि हम सहयोग करना चाहते हैं और हम सहयोग करेंगे और हमारा मकसद एक है (बीजेपी को हराना)। इसके अलावा इस वक्त कुछ भी कहना मुश्किल है।"

उन्होंने कहा कि सीटों के तालमेल के लिए कांग्रेस के पास बहुत कम समय बचा है, लेकिन फिर भी एक समय-सीमा के अंदर इसको निपटाने के लिए पार्टी लगातार प्रयास कर रही है। खुर्शीद के मुताबिक लोकसभा चुनाव में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए का सामना करने के लिए पार्टी ने सब कुछ भुलाकर विपक्षी एकता की पूरजोर कोशिशें की हैं। उनके मुताबिक, "अतीत में हमने जो कुछ भी किया है, मैं समझता हूं कि हम उससे काफी आगे निकल आए हैं, जो भी संभव है, हम वो सब कर रहे हैं। कुछ विरोधाभास हैं, जिनसे निपटना मुश्किल है, इसलिए देखिए क्या होता है।" राहुल को खारिज किए जाने या प्रियंका के उनपर भारी पड़ने की कुछ लोगों की धारणा के बारे में खुर्शीद ने कहा कि दोनों के बीच का व्यक्तिगत तालमेल बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+