BJP के लिए सिर्फ 'पोस्टर ब्वॉय' हैं किसान, सीएम योगी ने दिया धोखा: प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर किसानों का मामला उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। प्रियंका ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) गरीब किसानों का सिर्फ विज्ञापन के लिए प्रयोग करती है, किसानों के लिए आजतक केंद्र और राज्य सरकार ने कोई योजना नहीं लागू कि जिससे उनका कल्याण हुआ हो।

Priyanka Gandhi Vadra attacked on BJP for treatment of farmers

इतना ही नहीं प्रियंका ने अपने ट्वीट में योगी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि, उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को परेशान करने के लिए कई तरीके अपनाए हैं। योगी सरकार ने कर्जमाफी, सस्ती बिजली के नाम पर गरीब और किसानों के साथ धोखाधड़ी की है। प्रियंका ने आगे कहा, बिजली बिल के नाम पर राज्य सरकार ने किसानों को जेल में डाला और बाढ़-बारिश से फसल बर्बाद करने के बाद भी आज तक उन्हें मुआवजा नहीं दिया है।

प्रियंका के ट्वीट के बाद से बीजेपी में हलचल मची हुई है हालांकि योगी सरकार की तरफ से उनके इस ट्वीट पर कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है। ऐसा पहली बार नहीं है जब कांग्रेस की महासचिव ने ऐसे तीखे तेवर दिखाए हैं इससे पहले भी वह केंद्र और राज्य सरकार के प्रति हमलावर रही हैं। प्रियंका गाधी वाड्रा ने अपने ट्वीट से मोदी सरकार पर भी हमला बोला है। उन्होंने भाजपा किसानों के साथ छल करने का आरोप लगाते हुए आरोप लगाया कि पार्टी किसानों को सिर्फ प्रचार के लिए इस्तेमाल करती है।

महिलाओं के साथ हो रहा अन्याय
गांधी जयंती के अवसर पर भी प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर महिलाओं के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया था। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर मौन होकर पदयात्रा निकालने से पहले उन्होंने कहा था कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार काफी बढ़ा है और सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है, उत्तर प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित नही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+