Agnipath scheme : दिल्ली में कांग्रेस का सत्याग्रह शुरू, प्रियंका बोलीं- सरकार वापस ले ये योजना

नई दिल्ली, 19 जून: अग्निपथ योजना को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच सियायत भी जारी है। कांग्रेस भी पूरी तरह से छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतर आई है। सरकार से इस योजना को वापस लेने की मांग की जा रही है। रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित तमाम वरिष्ठ नेता जंतर-मंतर पर अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह कर रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि सरकार को इस योजना को तुरंत वापस लेना चाहिए, क्योंकि यह छात्रों के लिए ठीक नहीं है।

Recommended Video

    Agnipath Scheme के खिलाफ Congress का Jantar Mantar पर सत्याग्रह | वनइंडिया हिंदी | *News
    Priyanka Gandhi Vadra and other congress leaders protest against Agnipath scheme in delhi

    प्रियंका ने कहा - सरकार को इस योजना को वापस लेना चाहिए

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश की सेवा करने के लिए पूरे जीवन भर सेना में भर्ती होना चाहते हैं। ये जो भी हो रहा है गलत हो रहा है। इस योजना को वापस लेना चाहिए। प्रियंका गांधी ने कहा कि आपका (युवाओं) दर्द पूरा देश समझ रहा है, लेकिन आप ये मत भूलिए कि ये देश आपका है, इस देश की संपत्ति आपकी है। इसे सुरक्षित रखना आपका कर्तव्य है। हम सत्याग्रह पर बैठे हैं अहिंसा द्वारा लड़ी गई लड़ाई। हरीवंश राय जी की कविता का नाम इस स्कीम (अग्निपथ) को दिया गया, जो इस देश के नवयुवकों को मार डालेगा। ये ऐसी स्कीम है जो सेना को खत्म कर देगी। लोकतांत्रिक तरीके से, शांतिपूर्वक तरीके से इस सरकार खत्म कीजिए।

    कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि कोविड के बहाने से आपने (सरकार) 2 साल से भर्तियां रोक रखी थी। 1.25 लाख भर्तियां केवल फौज में खाली है। आप (सरकार) सिर्फ भ्रमित कर लोगों का भविष्य खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हम सत्याग्रह कर सरकार को यह योजना वापस लेने के लिए मजबूर करेंगे। बता दें, अग्निपथ योजना सरकार के लिए मुसीबत बनती जा रही है। देशभर में सरकार की इस योजना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इस मामले पर सियासत भी गर्मा चुकी है। विपक्षी दल सरकार पर लगातार दबाव बना रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'जिस तरह कृषि कानून को वापस लेना पड़ा था उसी तरह अब अग्निपथ योजना को वापस लेना पड़ेगा।'

    {document1}

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+