'विज्ञापन बहुत हो गया...', मणिपुर को लेकर प्रियंका गांधी का PM मोदी पर हमला

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को मणिपुर में हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी बीजेपी की आलोचना की। कहा कि महान बनने के लिए महानता के विज्ञापन पर्याप्त नहीं होंगे।

प्रियंका ने सवालिया अंदाज में कहा कि आठ महीने से मणिपुर के लोग हत्या, हिंसा और तबाही झेल रहे हैं। यह सिलसिला कब रुकेगा? क्या मणिपुर को यही नेतृत्व चाहिए, या विज्ञापनों की ताकत महान बताने के लिए पर्याप्त है?

Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी की यह आलोचना तब सामने आई है, जब राज्य के थौबल जिले में एक जनवरी को 4 ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांधी ने कहा कि पीएम मोदी मणिपुर नहीं गए और न ही राज्य के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मिले हैं। प्रियंका ने मोदी सरकार को घेरा...

प्रियंका ने कहा कि मणिपुर में चार लोगों की हत्या कर दी गई। कई लोग घायल हैं, कई जिलों में कर्फ्यू है। आठ महीने से मणिपुर के लोग हत्या, हिंसा और तबाही झेल रहे हैं। यह सिलसिला कब रुकेगा? मणिपुर की सभी पार्टियों के नेताओं के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली आकर प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा था। लेकिन, उन्होंने आज तक समय नहीं दिया।

'पीएम ने अब तक कोई एक्शन नहीं लिया'
प्रियंका ने यह भी कहा कि न वे (पीएम मोदी) मणिपुर गए, न मणिपुर के बारे में बात की, न संसद में जवाब दिया और न ही कोई एक्शन लिया। क्या मणिपुर को यही नेतृत्व चाहिए, या विज्ञापनों की ताकत महान बताने के लिए पर्याप्त है? सरकार को अब बिना देर किए मणिपुर के सभी पक्षों से बातचीत करके, उन्हें विश्वास में लेकर, स्थिरता और शांति लाने के लिए ठोस कदम उठाने शुरू करने चाहिए।

3 मई से हिंसा में झुलस रहा मणिपुर
आपको बता दें कि मणिपुर में मई से लेकर अब तक लगभग 200 लोग मारे जा चुके हैं। जब राज्य में दो जातीय समूहों के बीच हिंसा भड़क उठी। हाई कोर्ट के एक आदेश में राज्य सरकार को गैर-आदिवासी मैतेई समुदायों को एसटी सूची में शामिल करने पर विचार करने का निर्देश दिया गया था। 3 मई को मैतेई समुदाय द्वारा एसटी का दर्जा पाने की मांग के खिलाफ जनजातीय एकजुटता मार्च का आयोजन किया गया था, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+