प्रियंका गांधी ने वीडियो साझा कर पूछा, पीएम चौकीदार हैं या दिल्ली से आ रहे शहंशाह

नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को स्वच्छ पेयजल को लेकर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला, उन्होंने लोगों से पूछा कि प्रधानमंत्री चौकीदार हैं या फिर शहंशाह हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम के स्वागत के लिए पीने का पानी सड़कों पर बहाया गया, जबकि बुंदेलखंड क्षेत्र सूखे से जूझ रहा है, आप लोग बताइए ये प्रधानमंत्री चौकीदार है या शहंशाह है।

priyanka

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हफ्ते यूपी के बांदा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। प्रियंका गांधी ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमे टैंकर से पानी बहाते हुए देखा जा रहा है। उन्होंने लिखा है कि जब पूरा बुंदेलखंड सूखे से जूझ रहा है, पुरुष, महिला, बच्चे, जानवर हर कोई पीने के पानी के लिए जूझ रहा है, लेकिन बांदा की सड़कों पर पीएम के स्वागत के लिए पानी के टैंकर को बहाया जा रहा है। वह चौकीदार हैं या दिल्ली से आ रहे कोई शहंशाह।

लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अकेले ही चुनावी मैदान में हैं, जबकि सपा, बसपा और आरएलडी गठबंधन में एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस यहां लगातार भाजपा और नरेंद्र मोदी पर हमलावर है। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने खुद भाजपा पर हमला करने की कमान संभाल रखी है। गौर करने वाली बात है कि लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान खत्म हो चुके हैं। जबकि चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+