झाड़ियों में छिपकर एक आंख से जासूसी करता दिखा बाघ, प्रियंका गांधी के बेटे ने फोटो शेयर कर पूछा ये सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों पार्टी को विपक्ष के तौर पर मजबूत करने के लिए राहुल गांधी के साथ सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है वहीं, उनका बेटे रेहान राजीव वाड्रा इन दिनों प्रकृति को करीब से जानने के लिए वन्यजीवों की तस्वीर अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। हाल ही में रेहान ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की जो वायरल हो गई है।

फोटोग्राफी के शौकीन रेहान राजीव वाड्रा

फोटोग्राफी के शौकीन रेहान राजीव वाड्रा

बता दें कि 20 वर्षीय रेहान राजीव वाड्रा को फोटोग्राफी का शौक है, वह अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वाइल्डलाइफ की फोटो शेयर करते रहते हैं। फिलहाल उनके द्वारा ली गई एक टाइगर की फोटो इन दिनों काफी वायरल हो गई है। इसके अलावा उन्होंने अपने इस्टाग्राम प्रोफाइल पर भी राजस्थान के वाइल्डलाइफ रिजर्व की कुछ शानदार फोटो शेयर की हैं जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

रेहान ने ट्विटर पर शेयर की ये फोटो

मंगलवार सुबह रेहान ने ट्विटर पर झाड़ियों के पीछे छिपे एक टाइगर (बाघ) की फोटो शेयर की। तस्वीर में देखने पर लगता है जैसे बाघ एक आंख से जासूसी कर रहा है। देखने में यह तस्वीर काफी आकर्षक लग रही है, सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रेहान के फोटोग्राफी स्किल्स की तारीफ की है। रेहान के फोटो के कैप्शन में बताया कि इस तस्वीर को उन्होंने 6 अक्टूबर को नेशनल पार्क के जोन-6 से लिया था। फोटो में दिखाई दे रहा बाघ टी-101 है।

प्रियंका गांधी ने भी शेयर की बेटे की फोटो

रेहान की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आपने बहुत सुंदर दृश्य को कैमरे में कैद किया है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शानदार फोटो।' मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 26 सितंबर को रेहान ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर बताया था कि वह आठ महीने बाद जल्द ही जंगल में लौटेंगे। इससे पहले उन्होंने रणथंभौर नेशनल पार्क का दौरा किया था, इस जगह को उन्होंने सबसे पसंदीदा जगहों में से एक बताया। बता दें कि जून में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रियंका गांधी ने भी रेहान द्वारा ली गई कुछ तस्वीरें साझा की थीं।

यह भी पढ़ें: Viral Video: भूखे शेर के आतंक से परेशान हुए लोग, सड़क पर बच्चों को खेलता देख घूरने लगा और फिर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+