Viral Video: भूखे शेर के आतंक से परेशान हुए लोग, सड़क पर बच्चों को खेलता देख घूरने लगा और फिर...

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इस समय एक शेर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक पहाड़ी शेर आराम से घूम रहा है। घटना अमेरिका के कैलिफोर्निया की है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति का कहना है कि उसने शनिवार को शेर को बच्चों को घूरते हुए देखा, जिसे देखकर वह दंग रह गया। पेसोना के टिमोथी केरिस्क नामक इस व्यक्ति ने फ्रंट गेट के पास ही शेर का वीडियो भी बना लिया। KRON4 की रिपोर्ट के अनुसार, उस समय बच्चे सड़क पर बाइक चला रहे थे। केरिस्क ने ये वीडियो यूट्यूब पर भी शेयर किया है। जो तेजी से वायरल हो गया और वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है।

दरवाजे पर खड़ा दिखा शेर

दरवाजे पर खड़ा दिखा शेर

केरिस्क ने एबीसी न्यूज से बातचीत में कहा है, 'मैं अपनी बिल्ली को ढूंढने के लिए बाहर निकला था, जो कुछ समय पहले चले गई थी। जब मैंने बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोला.. तो मुझे पहले तो लगा कि ये जर्मन शेफर्ड है, मैं हैरान रह गया। मुझे लगा कि किसी का कुत्ता मेरे दरवाजे पर आकर खड़ा है।' इसके बाद उन्होंने ध्यान दिया तो देखा कि कैसे पहाड़ी शेर सड़क पर बाइक चलाते हुए बच्चों को घूर रहा है। जिसके बाद उन्होंने बच्चों को सतर्क करने की कोशिश भी की।

बच्चों को अंदर जाने को कहा गया

बच्चों को अंदर जाने को कहा गया

केरिस्क आगे कहते हैं, 'इसके बाद मैं चिल्लाते हुए बच्चों से ये कहने लगा कि अंदर जाओ और इसके बाद पहाड़ी शेर पीछे की ओर मुड़ गया। तभी शेर ने मुझे देख लिया और वो मेरे पास आने लगा और फिर फेंस से कूदकर गाड़ी के नीचे चला गया।' हालांकि केरिस्क ने ये वीडियो यूट्यूब पर बिना किसी ऑडियो के शेयर किया है। वीडियो को करीब एक हफ्ते पहले 20 सितंबर को शेयर किया गया था। जिसे अभी तक एक मिलियन लोगों ने देख लिया है। वहीं बहुत से लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

बिल्ली का पीछा कर रहा था शेर

बिल्ली का पीछा कर रहा था शेर

केरिस्क का कहना है कि इससे पहले पहाड़ी शेर ने उनकी बिल्ली का यार्ड से पीछा किया था। वह कहते हैं, 'मेरे पड़ोसी के पास भी इसका वीडियो है, जिसमें शेर मेरी बिल्ली का पीछा कर रहा था। बाद में फिर बिल्ली झाड़ियों के पीछे छिप गई। जब शेर बच्चों को खोलता देख रहा था, तब बिल्ली घर में आ गई।' पड़ोसी अब अतिरिक्त सतर्क हो गए हैं और अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों और पालतू जानवरों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। केरिस्क के पड़ोसी एंड्रयू मूनी ने कहा, 'जब वहां पहाड़ी शेर घूम रहा था, तो उस समय बहुत सारे बच्चे और पालतू जानवर भी सड़क घूम रहे थे।'

दांत साफ करते वक्त लापरवाही पड़ी भारी, अंजाने में निगल लिया 19 सेंटीमीटर लंबा टूथब्रश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+