Yes Bank: 2 करोड़ की पेंटिंग पर घमासान, बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस ने पूछा- इसका बैंकों के लोन से क्या लेना?

नई दिल्ली। यस बैंक मामले में एक खुलासे के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। दरअसल, बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया और आरोप लगाया, 'देश में हर वित्तीय अपराध का गांधी परिवार से ताल्लुक रहता है। अमित मालवीय ने कहा कि माल्या सोनिया गांधी को फ्लाइट अपग्रेड टिकट भेजता था और उसकी चिदंबरम और मनमोहन सिंह तक पहुंच थी।'

Recommended Video

    Yes Bank: क्या है Priyanka Gandhi- Rana Kapoor Painting Deal, जिस पर है सियासी बवाल| वनइंडिया हिंदी
    priyanka gandhi sold an MF hussain painting of rajiv kapoor to rana kapoor, says congress

    मालवीय ने इस ट्वीट में आगे लिखा कि राहुल गांधी ने नीरव मोदी के ज्वेलरी कलेक्शन का उद्धाटन किया और राणा कपूर ने प्रियंका गांधी से पेंटिंग खरीदी। अमित मालवीय के ट्वीट पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पलटवार किया और कहा, 'एमएफ हुसैन की पेंटिंग 10 साल पहले प्रियंका गांधी ने राणा कपूर को बेची और इसका आयकर रिटर्न में भी जिक्र किया, इसका मोदी सरकार में अप्रत्याशित ढंग से दिए गए 2 लाख करोड़ रु के लोन से कैसे संबंध हो सकता है।

    कांग्रेस नेता ने कहा कि राणा कपूर की भाजपा नेताओं से नजदीकी सबको मालूम है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी कहा कि प्रियंका गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी के चित्र वाली एमएफ हुसैन की जो पेंटिंग बेची, उसका भुगतान चेक से किया गया था और इसका आयकर रिटर्न में जिक्र भी किया गया था।

    उन्होंने कहा कि सरकार ये सब केवल ध्यान भटकाने के लिए कर रही है। सिंघवी ने कहा कि मार्च,2014 में बैंक की लोन बुक 55,633 करोड़ रु की थी जो 2019 में 2,41,499 करोड़ की हो गई। मार्च में 2016 में लोन बुक 98,120 करोड़ थी जो मार्च 2018 में 2,03,534 करोड़ हो गई। नोटबंदी के बाद लोनबुक में 100 फीसदी का इजाफा कैसे हुआ? क्या प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री सो रहे थे? बता दें कि राणा कपूर को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया था। कपूर के खिलाफ सीबीआई ने भी केस दर्ज किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+